एक्सप्लोरर

Dunki Box Office Collection Day 18: शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने फिर पकड़ी रफ्तार, तीसरे संडे की शानदार कमाई, जानें- 18वें दिन का कलेक्शन

Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की ‘डंकी’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. इस फिल्म ने 18वें दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है.

Dunki Box Office Collection Day 18:  राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म ‘डंकी’ शाहरुख खान की साल 2023 की तीसरी हिट फिल्म है. इससे पहले किंग खान की पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचाया था. हालांकि ‘डंकी’ की कमाई की रफ्तार पठान और जवान जितनी नहीं रही. इसकी एक वजह प्रभास की सालार से क्लैश भी रहा. बावजूद इसेक ‘डंकी’ ने देश और दुनिया में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘डंकी’ ने रिलीज के तीसरे संडे को कितने नोट छापे हैं?


‘डंकी’ ने रिलीज के 18वें दिन कितनी कमाई की?
शाहरुख खान की ‘डंकी’ एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. किंग खान की इस फिल्म को दर्शको से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इसने शानदार कलेक्शन भी किया है. हालांकि फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं किया बावजूद इसके ये फिल्म घरेलू बाजार में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है वहीं वर्ल्डवाइड इसने 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो 29.2 करोड़ से ओपनिंग करने वाली ‘डंकी’ की घरेलू बाजार में पहले हफ्ते की कमाई 160.22 करोड़ रही. वहीं दूसरे हफ्ते इस फिल्म ने 46.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने रिलीज के तीसरे फ्राइडे 2.25 करोड़ की कमाई की और तीसरे शनिवार ‘डंकी’ का कलेक्शन 60 फीसदी के उछाल के साथ 3.6 करोड़ रहा. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को 4.25 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘डंकी’ का 18 दिनों का कुल कलेक्शन अब 216.57 करोड़ रुपये हो गया है.

‘डंकी’ ने दुनियाभर में कितनी की कमाई?
‘डंकी’ का दुनियाभर में खूब सिक्का चल रहा है और वर्ल्डवाइड इसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के 17 दिनों में वर्ल्डवाइड अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. रेड चिली एंटरटेनमेंट द्वारा शेयर किए गए आंकड़ो के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 17 दिनों में 436.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म के 18वें दिन 440 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

‘डंकी’ स्टार कास्ट और कहानी
‘डंकी’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और विक्की कौशल ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म की कहानी चार दोस्तों की लंदन जाने की जर्नी पर बेस्ड है. लंदन जाने के लिए ये जी जान लगा देते हैं. हालांकि इनके सभी प्लान फेल हो जाते हैं इसके बाद फिल्म में एक ऐसी घटना होती है जो सभी को झकझोर कर रख देती है और फिर शाहरुख खान इन दोस्तों का सपना पूरा करने की ठान लेते हैं. 

ये भी पढ़ें:-तुनिषा शर्मा की डेथ एनिवर्सरी पर Sheezan Khan ने क्यों शेयर नहीं किया पोस्ट? एक्टर ने बताई इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget