एक्सप्लोरर

Prithviraj Title Controversy: अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' के टाइटल विवाद पर निर्देशक बोले- अगर मैंने कुछ भी गलत किया है तो...

फिल्म के निर्देशक ने कहा कि फिल्म के ज़रिए वे पृथ्वीराज नामक एक ऐसे सम्राट के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिन्हें कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक महान योद्धा के रूप में मान्यता प्राप्त है.

Prithviraj Title Controversy: डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने एक वर्ग विशेष द्वारा फिल्म 'पृथ्वीराज' के टाइटल को लेकर आपत्ति जताने और इस विवाद पर आज अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए कहा कि देश में हर समूह, हर नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करने की आजादी है और कोई भी व्यक्ति अपने संवैधानिक सीमाओं के दायरे में फिल्म का विरोध कर सकता है. उन्होंने कहा, "अगर मैंने कुछ भी गलत किया है तो लोगों को मुझसे सवाल पूछने का अधिकार है, मगर हिंसा के माध्यम से नहीं. वह समूह (विरोध करनेवाला धड़ा) भी यह सुनिश्चित करना चाहता है कि इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ ना की जाए."

फिल्म के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि फिल्म के माध्यम से वे पृथ्वीराज नामक एक ऐसे सम्राट के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिन्हें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक महान योद्धा के रूप में मान्यता प्राप्त है. उन्होंने कहा कि योद्धा होना उनके व्यक्तित्व का महज एक पहलू था और उनके व्यक्तित्व के बाकी पहलू फिल्म में देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्ममेकर और और कलाकार ऐसा कोई भी काम क्यों करेगा जिसका समाज विरोध करता हो?

फिल्म के निर्देशक ने यह भी खुलासा किया कि निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उनसे यह सवाल किया था कि क्या फिल्म का टाइटल बदले जाने की कोई संभावना है? ऐसे में उन्होंने निर्माता आदित्य चोपड़ा को बताया था कि लेखन परंपरा की पहली कृति मानी जानेवाली 'पृथ्वीराज रासो' में भी 'सम्राट' का उल्लेख नहीं मिलता है और ना ही 'पृथ्वीराज विजया' में 'सम्राट' जैसा कोई उल्लेख किया गया है. 

उन्होंने‌ कहा, "दिल्ली में एक सड़क का नाम है पृथ्वीराज रोड. किसी भी व्यक्ति को उसके नाम में संबोधित करने में किसी को चोट नहीं पहुंचनी चाहिए. राम को राम भद्र भी बुलाता हूं. श्री राम भी बुलाता हूं. गुजराती में एक कहावत है - हरि तारा नाम छे हजार... यानि हरि तेरे नाम हैं हजार... ऐसे ही पृथ्वीराज के नाम भी कई हैं... ऐसे पराक्रमी को आप जिस नाम से पुकारें... स्नेह से पुकारें... मुझे लगता है समाज को इसे स्वीकार करना चाहिए और कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए."

उल्लेखनीय है कि राजपूत करणी सेना ने फिल्म के टाइटल 'पृथ्वीराज' पर आपत्ति जताते हुए मांग की थी कि फिल्म के नाम में 'सम्राट' को भी सम्मिलित किया जाए और फिल्म का नाम महज 'पृथ्वीराज" रखना महान योद्धा का अपमान है.

3 जून को देशभर में रिलीज होने वाली फिल्म‌ 'पृथ्वीराज' के टाइटल विवाद पर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि जिस किसी के मन में फिल्म के नाम को लेकर कोई शंका है, उनकी शंका फिल्म को देखने के बाद दूर हो जाएगी.

Munjali: क्या Munawar Faruqui की लेडी लव को देख टूटा Anjali Arora का दिल, मुंजली के फैंस को भी लगा बड़ा सदमा

KGF And RRR Online Leaked: ओटीटी रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हुई 'आरआरआर' और 'केजीएफ चैप्टर 2', एसडी प्रिंट में धड़ल्ले से हो रही डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget