एक्सप्लोरर

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने अपने वैंकूवर कॉन्सर्ट में सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि, कही दिल छू लेने वाली बातें

Diljit Dosanjh Vancouver Concert: दिलजीत दोसांझ ने अपना वैंकूवर कॉन्सर्ट दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला को डेडिकेट किया है. उन्होंने दिल छू लेने वाली बातें कहीं और इसी के साथ उन्होंने मूसेवाला को श्रद्धांजलि भी दी.

Diljit Dosanjh Tribute to Sidhu Moose Wala: दिवंगत सिंगर सिद्धू ( Sidhu Moose Wala ) मूसेवाला की मौत 29 मई को हुई थी. पंजाब में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हाल ही में सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ  (Diljit Dosanjh) ने वैंकूवर में अपना कॉन्सर्ट ( Vancouver concert) सिद्धू मूसेवाला को डेडिकेट किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें दिलजीत अपने गाने और भाषण के जरिए मूसेवाला को संगीतमय और भावपूर्ण तरीके से श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं.

दिलजीत ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉन्सर्ट की कई फोटो-वीडियो शेयर की है, जिसमें फैंस की खचाखच भीड़ देखी जा सकती है. एक वीडियो को शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा- ‘One Love’. शेयर किए गए फोटो-वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में एक डिजिटल बैनर भी लगा हुआ है,जिसपर लिखा है-‘  ‘This Show Is Dedicated To Our Brothers’ . अपने कॉन्सर्ट में जैसे ही दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला का नाम लिया तो तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई और लोग जोर-जोर से मूसेवाला का नाम चिल्लाने लगें.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत जोकि मूसेवाला की याद में एक खास ट्रैक भी गाते हैं. इसके अलावा दिलजीत ने एक भावनात्मक पल के बारे में भी बताया कि, जब मूसेवाला के पिता ने अपने बेटे के अंतिम संस्कार में अपनी पगड़ी उतार दी थी. उन्होंने यह कहा कि ‘मैं आपके और आपकी पगड़ी का बहुत सम्मान करता हूं’. दिलजीत ने कहा कि, सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी समुदाय को हमेशा एक साथ रहने की सलाह दी, क्योंकि ऐसे कई लोग हैं जो हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं. दिलजीत ने पंजाबियों और मूसेवाला की स्मृति को निशाना बनाने वालों को भी आगाह करते हुए चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि, ‘मूसेवाला का नाम दिल पर लिखा है और इसे मिटाने में बहुत समय लगेगा.’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

सिद्धू मूसेवाला के साथ ही दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट में दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह संधू और पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को भी श्रद्धांजलि दी. सोशल मीडिया पर दिलजीत के इन वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.   

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह संधू की मार्च 2022 में पंबाज के जालंधर जिले में एक टूर्नामेंट के दौरान चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि इसी साल फरवरी में दीप सिद्धू की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Mandana Karimi: बुर्का में डांस करने पर ट्रोल होने के बाद मंदाना करीमी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘ये दुनिया पागल है’

Sidhu Moose Wala Murder Case: मूसेवाला की हत्या के लिए शूटर ने 8 बार की थी रेकी, ग्रेनेड से हमले की थी योजना!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget