एक्सप्लोरर

HC के आदेश के बाद आरे के पेड़ों की कटाई शुरू, दीया मिर्ज़ा, विशाल ददलानी समेत कई हस्तियों ने किया विरोध

बंबई हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुंबई में आरे के पेड़ों को काटने का काम शुरू कर दिया गया है. हालांकि आम लोगों के साथ साथ दीया मिर्ज़ा, विशाल ददलानी. स्वरा भास्कर और अशोक पंडित जैसी हस्तियों ने ट्वीट के ज़रिए पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे हैं.

नई दिल्ली: मुंबई का फेफड़ा कहे जाने वाले आरे कॉलोनी के जंगल को बंबई हाईकोर्ट ने जंगल मानने से इनकार कर दिया और सरकार को मेट्रो कार शेड के लिए वहां करीब 2700 पेड़ काटने की इजाज़त दे दी. कोर्ट के आदेश के बाद कल रात आरे के पेड़ों को काटने का काम शुरू कर दिया गया. इन पेड़ों को बचाने लिए लंबे समय से आम लोगों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे भी संघर्ष कर रहे थे. लेकिन अदालत ने पेड़ बचाने वालों की याचिका को खारिज कर दिया.

अब सरकार के इस कदम की सिनेमा के कई सितारों ने आलोचना की है. दीया मिर्ज़ा, विशाल ददलानी. स्वरा भास्कर और अशोक पंडित जैसी हस्तियों ने ट्वीट के ज़रिए पेड़ काटे जाने का विरोध किया है.

दीया मिर्ज़ा ने ट्विटर पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीएमसी को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "क्या ये गैरकानूनी नहीं है? ये अभी आरे में हो रहा है. क्यौं ? कैसे?"

अपने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दीया मिर्ज़ा ने लिखा, " ऐसा माना जाता है कि मंज़ूरी मिलने और आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस अपलोड होने के बाद 15 दिन का इंतज़ार किया जाता है. लेकिन यहां कोई इंतज़ार नहीं किया गया. हमारे पेडों को काटा जा रहा है जबकि नागरिक इसे रोकने के लिए बेताब हैं."

दीया मिर्ज़ा के अलावा विशाल ददलानी ने भी पेड़ काटे जाने का खुलकर विरोध किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आधी रात में इस वक्त आरे के जंगल की हत्या की जा रही है. नरेंद्र मोदी, देवेंद्र फडणवीस कृपया ऐसा न करें. कृपया करके एक कॉल करके इसे रुकवाएं, कम से कम तब के लिए जब तक एससी (सुप्रीम कोर्ट) के पास इस याचिका रिव्यू करने का मौका है. कृपया दिखाइए कि आप हमारी फिक्र करते हैं, हमारे सेहत की फिक्र करते हैं, हमारी हवा की फिक्र करते हैं, हमारे आने वाले कल की फिक्र करते हैं."

विरोध करने वालों में अशोक पंडित भी शामिल हैं. उन्होंने आरे के पेड़ काटे जाने को नरसंहार करार दिया है. उन्होंने ये भी कहा है कि मुंबई को इसकी कीमत अदा करनी होगी और हम इसे झेलेंगे.

क्या है पूरा मामला

दरअसल मुंबई के आरे क्षेत्र में एक मेट्रो कार शेड बनना है. इस मेट्रो कार शेड को बनाने में लगभग 2700 पेड़ काटे जाने है. इसी बात का पर्यावरणविद और स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि इससे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.

अपनी फिल्म 'वार' की कामयाबी का एक साथ जश्न मनाते नजर आए रितिक और टाइगर

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा इस प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आएंगे रणबीर-आलिया

जानवरों पर जुल्म करने वालों को लेकर दिशा पाटनी का आया ये बयान

फिल्म के प्रमोशन से नदारद, मगर कामयाबी के जश्न में साथ-साथ नजर आये ऋतिक और टाइगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
Box Office: चौथे दिन 8 बजे तक 87 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 8 बजे तक 87 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget