एक्सप्लोरर

Dharmendra ने बिग बी को इस खास फिल्‍म के लिए दी बधाई, 'शोले' अंदाज में कहा- आई लव यू अमित...

Dharmendra On Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्‍चन के लिए धर्मेंद्र ने एक बार फिर अपना प्‍यार जताया है. अपनी यादगार फिल्‍म 'शोले' की एक तस्‍वीर शेयर कर उन्‍हें शुभकामनाएं भेजी हैं.

Dharmendra Wishes Amitabh Bachchan: आम लोगों के बीच भी अगर दोस्‍ती की मिसाल दी जाती है तो जय-वीरू का नाम जरूर लिया जाता है. इन फिल्‍मी किरदारों को पर्दे पर हमेशा के लिए जीवंत करने वाले अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की असल जिंदगी में भी इतनी ही गहरी मित्रता है. अमिताभ 11 अक्‍टूबर को 80 साल के हो जाएंगे. इस खास मौके पर धर्मेंद्र ने पहले ही उन्‍हें एक खास अंदाज में शुभकामनाएं भेज दी हैं. उन्‍होंने अमिताभ को उनकी एक अपकमिंग फिल्‍म के लिए बधाई दी है. 

अमिताभ और धर्मेंद्र ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री को एक साथ कई यादगार फिल्‍में दीं, मगर ‘शोले’ की बात ही कुछ अलग है. यह फिल्‍म उन दोनों के भी दिल के बेहद करीब है. धर्मेंद्र तो अक्‍सर किसी न किसी बहाने ‘शोले’ को जरूर याद करते रहते हैं और साथ में अमिताभ को भी.

अमिताभ को बताया सबसे काबिल अभिनेता
धर्मेंद्र ने इस बार भी ‘शोले’ की एक तस्‍वीर के साथ ही अमिताभ को बधाई दी. उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’ अमित, लव यू. मुझे राजश्री प्रोडक्शन से खबर मिली कि तुम उनके साथ एक फिल्म कर रहे हो. बहुत बढ़िया. सबसे काबिल एक्टर और सबसे अच्छा प्रोडक्शन हाउस एक साथ. तुम्हें बहुत शुभकामनाएं.’’

 

राजश्री प्रोडक्‍शन की फिल्‍म में कर रहे काम
बता दें कि अमिताभ की अगली फिल्‍म ‘ऊंचाई’ आ रही है, जिसकी तरफ धर्मेंद्र ने ट्वीट में इशारा किया है. इस फिल्‍म के निर्देशक सूरज बड़जात्‍या हैं और इसकी कहानी दोस्‍ती पर आधारित है. फिल्‍म में अमिताभ के अलावा नीना गुप्‍ता, अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे दिग्‍गज एक्‍टर्स हैं.

अमिताभ ने शेयर किया ‘ऊंचाई’ का पोस्‍टर
अमिताभ (Amitabh Bachchan) के जन्‍मदिन से एक दिन पहले यानि आज फिल्‍म ‘ऊंचाई’ का एक नया पोस्‍टर भी जारी किया गया है. इसे उन्‍होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है. फिल्‍म में अमिताभ के किरदार का नाम अमित श्रीवास्‍तव है. पोस्‍टर शेयर करते हुए अमिताभ ने अपने किरदार से फैंस का परिचय कराया है. फिल्‍म 11 नवंबर को रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़ें:- 

गुल पनाग की भविष्‍यवाणी! फिल्‍म इंडस्‍ट्री की ये दो बड़ी एक्ट्रेस जल्‍द रखेंगी राजनीति में कदम

रोमांटिक अंदाज में Nusrat Jahan ने बॉयफ्रेंड यश को विश किया बर्थडे, एक-दूसरे की बाहों में खोए आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget