एक्सप्लोरर

Dhadak 2 Box Office Collection Day 1: 'धड़क 2' दर्शकों को कितनी पसंद आ रही? जानें पहले दिन की कमाई

Dhadak 2 Box Office Collection Day 1: 'धड़क 2' में सिद्धांत और तृप्ति की एक्टिंग की तारीफ तो हो रही है, लेकिन ये भी जान लीजिए कि क्या दर्शक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रुपये कमाने का मौका दे रहे हैं?

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी पहली बार जोड़ी के तौर पर 'धड़क 2' में दिखे हैं. ये फिल्म 2018 में आई जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का सीक्वल है. फिल्म में रोमांस के साथ सोशल मैसेज भी दिया गया है.

फिल्म को आज 1 अगस्त को 'सन ऑफ सरदार 2' जैसी बड़ी फिल्म के सामने रिलीज किया गया है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म पहले से थिएटर में मौजूद 'सैयारा', 'किंगडम' और 'महावतार नरसिम्हा' और अजय देवगन की नई फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कितना लुभा रही है.

'धड़क 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म 'धड़क 2' ने सैक्निल्क के मुताबिक, 10:20 बजे तक 3.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं. फाइनल डेटा आने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है.

'धड़क 2' का बजट

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को करीब 40 करोड़ रुपये के मिड बजट में तैयार किया गया है. बता दें कि ये फिल्म तमिल की 'पैरियेरुम पेरुमल' का एडैप्टेशन है. 

'धड़क 2' का खुद के पिछले पार्ट से मुकाबला

'धड़क 2' से पहले साल 2018 में आई इसके पहले पार्ट ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 8.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसका इंडिया में टोटल कलेक्शन 74.19 करोड़ रुपये था. 

करीब 7 साल बाद आई 'धड़क 2' का अब अपने ही पिछले पार्ट से मुकाबला है. फैंस जानना चाहते हैं कि ये फिल्म टोटल कलेक्शन या फिर ओपनिंग डे कलेक्शन, किसी भी मामले में अपने पहले पार्ट से आगे निकल पाती है या नहीं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

'धड़क 2' के बारे में

फिल्म का डायरेक्शन शाजिया इकबाल ने किया है. फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी दोनों की एक्टिंग की तारीफ करते हुए एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में इसे ऐसी फिल्म बताया है जो सिनेमा और समाज दोनों के लिए जरूरी है. फिल्म में सौरभ सचदेवा और साद बिलग्रामी भी अहम रोल में हैं.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget