एक्सप्लोरर

VIDEO: देव पटेल ने ‘बाफ्टा’ में अपनी स्पीच से बटोरी तालियां

लंदन: बाफ्टा अवॉर्ड में ‘लायन’ फिल्म के लिए बेस्ट को-एक्टर का पुरस्कार जीतने के बाद ब्रिटिश भारतीय अभिनेता देव पटेल की आश्चर्यजनक प्रतिक्रिया इस समारोह के सबसे आकर्षक पलों में से एक थी.

26 साल के पटेल जब ट्रॉफी लेने मंच पर गए तो उन्होंने भारत के अपने लिटिल सह अभिनेता सनी पवार को श्रेय देकर खूब तालियां बटोरी. गार्थ डेविस के निर्देशन वाली इस फिल्म में पटेल ने सारू ब्रियर्ली नाम के व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जिसे बचपन में गोद लिया गया था और वह गूगल नक्शों के जरिए भारत में अपने परिवार को खोजने की कोशिश करता है.

पटेल ने ट्रॉफी लेने के बाद कहा, ‘‘वाह यह अभी हुआ. यह काफी शानदार है.’’ पटेल ने अपने माता-पिता और टीम का आभार जताते हुए कहा, ‘‘यह फिल्म परिवार, प्यार के बारे में है जो सीमाओं, नस्ल, रंग और किसी भी चीज से आगे है. आप लोग मेरी शक्ति हो.’’

पटेल ने जैसे ही फिल्म में सारू के बचपन का किरदार निभाने वाले पवार का जिक्र किया तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. सबने सनी की तारीफ को ध्यान से सुना और उनकी एक्टिंग की सराहना में खुल के तालियां बजाई.

ब्रिटिश अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं लिटिल सनी पवार को, जिसने बेहद आत्मविश्वास के साथ यह फिल्म की. वह सच में एक स्टार है. गार्थ डेविस को, जो एक अद्भुत निर्देशक हैं और जीवन भर मेरे दोस्त रहने वाले हैं और मेरी बेहतरीन टीम को, जो इस भारतीय लड़के को इस कड़ी मेहनत वाली इंडस्ट्री में लेकर आए. आप लोग मेरे हीरो हों. मैं आप सब का शुक्रगुजार हूं.’’

पटेल ने अपनी पहली फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ से दुनियाभर में पहचान बनाई थी. उन्हें इस साल ‘लायन’ फिल्म के लिए ऑस्कर में भी नामांकित किया गया है. कई लोगों ने इस फिल्म में उनकी भूमिका को अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget