एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: फिल्म के सेट पर ही सुरैया से शादी रचाना चाहते थे देव आनंद, ऐसी थी उनकी अधूरी प्रेम कहानी

. देव आनंद एक ऐसे कलाकार थे जो अपने रोमानी अंदाज के चलते लड़कियों के दिलों में बसते थे. लेकिन देव आनंद का पहला प्यार अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सका. उनके जन्मदिन के मौक़े पर आज हम आपको बताएंगे देव आनंद की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में...

बॉलीवुड के सदाबहार और पहले रोमांटिक हीरो देव आनंद की आज 96वीं जयंती है. देव आनंद एक ऐसे कलाकार थे जो अपने रोमानी अंदाज के चलते लड़कियों के दिलों में बसते थे. देव आनंद जितना अपनी दिलकश अदाओं के लिए हसिनाओं के चहेते थे उतना ही अपने रोमांस को लेकर भी वो सुर्खियों में रहते थे. लेकिन देव आनंद का पहला प्यार अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सका. 26 सितंबर 1923 को देव साहब का जन्म हुआ था और उनके जन्मदिन के मौक़े पर आज हम आपको बताएंगे देव आनंद की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में...

सुरैया के प्यार में थे गिरफ्त 

देव आनंद के अधूरे इश्क की कहानी भी उनकी तरह ही खूबसूरत है. देव आनंद का पहला प्यार सुरैया थीं. फिल्म 'विद्या' की शूटिंग के दौरान सुरैया पानी में डूब रही थीं और देव आनंद ने अपनी जान पर खेल कर उन्हें बचाया था और यहीं से इस प्रेम कहानी की शुरूआत हुई. देव आनंद ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि जब विद्या में सुरैया के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला था तो वो एक बड़ी अभिनेत्री थीं. जब फिल्म के सेट पर उन्होंने पहली बार देखा था तभी देव आनंद अपना दिल उन्हें दे बैठे थे. इसी के बाद दोनों के बीच का रिश्ता परवान चढ़ने लगा.

 बर्थडे स्पेशल: फिल्म के सेट पर ही सुरैया से शादी रचाना चाहते थे देव आनंद, ऐसी थी उनकी अधूरी प्रेम कहानी

इसके फिल्म 'जीत' के सेट पर देव आनंद ने सुरैया को 3000 रूपये की हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज भी किया था. लेकिन इस कहानी की विलेन थीं सुरैया की नानी, जिन्हें को ये रिश्ता कतई मंजूर नहीं था वजह थी दोनों के धर्म. देव आनंद हिंदू थे और सुरैया मुस्लिम. सुरैया की नानी और घरवालों की नामंजूरी की वजह से सुरैया ने देव आनंद से शादी के लिए मना कर दिया.

फिल्म के सेट पर करना चाहते थे शादी

देवानंद जब भी सुरैया के घर जाते तो उनके दोस्त सुरैया की नानी को बातों में उलझा लेते और ये लव बर्ड छत पर जाकर क्वालिटी टाइम एक दूसरे के साथ बिताता. 1949 में आई फिल्म 'जीत' में शादी का सीन फिल्माया जाना था यहां पर दोनों ने सोचा कि वो सीन मे असली पंडित को बुलाएंगे और शादी कर लेंगे.  ये खबर सुरैया की नानी तक पहुंच गई और वो जबरदस्ती सुरैया को घर ले गईं. दोनों के धर्म अलग होने की वजह से सुरैया की नानी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुईं और दोनों को अलग होना पड़ा. इसके बाद सुरैया ने कभी शादी नहीं की और देव की यादों में ही खोई रहीं और दोनों का प्यार परवान चढ़ने से पहले ही दोनों की मोहब्बत अधूरी रह गई.

बर्थडे स्पेशल: फिल्म के सेट पर ही सुरैया से शादी रचाना चाहते थे देव आनंद, ऐसी थी उनकी अधूरी प्रेम कहानी

टैक्सी के सेट पर मिली जीवन साथी

फिल्म 'टैक्सी' ड्राइवर की शूटिंग के दौरान देव आनंद अपनी नई हीरोइन कल्पना कार्तिक के प्यार में गिरफ़्तार हो गए और फिल्म की शूटिंग के दौरान, एक दिन लंच ब्रेक में ही दोनों ने शादी कर ली. कल्पना आखिरी दम तक देव आनंद की पत्नी रहीं. इसके बावजूद देव आंनद दिल से सुरैया की यादों को शायद कभी भुला नहीं पाए. उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी देवीना रखा जो कभी देव और सुरैया ने अपनी बेटी के लिए सोचा था.

देवआनंद ने 3 दिसंबर 2011 को 88 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. देव आनंद सिनेमाई पर्दे के वो बेमिसाल जादूगर थे जिन्होनें मुंबई की रंग बिरंगी दुनिया की माया कायम रखी. सदाबहार या एवरग्रीन जैसे उनके नाम के साथ ही जुड़ गया था. एक बार देव साहब ने कहा था, ‘मैं सिनेमा में सोता हूं, सिनेमा में जागता हूं और सिनेमा ही मेरी जिंदगी है. मैं मरते दम तक सिनेमा की वजह से ही जवान रहूंगा.‘ वे इसे साबित भी कर गए. उनके स्टारडम की कहानी भले ही ब्लैक एंड व्हाइट के दौर में शुरू हुई लेकिन उनकी ज़िंदगी में रंगों की कमी कभी नहीं रही.

 देवानंद और सुरैया की लव स्टोरी..यहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget