एक्सप्लोरर

'पद्मावत' ने तोड़ा शाहरुख खान की 'हैपी न्यू ईयर' का रिकॉर्ड, अब 'चेन्नई एक्सप्रेस' की बारी

'पद्मावत' ने 11 दिनों में 'हैपी न्यू ईयर' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, इसके साथ ही 'पद्मावत' दीपिका की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर अपने जबरदस्त प्रदर्शन को लेकर खबरों में बनी हुई है. 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड्स बना दिए है. इस कड़ी में फिल्म ने दीपिका की 'हैपी न्यू ईयर' का वो रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जिसका फैंस को काफी समय से इंतजार था. दरअसल, 'पद्मावत' ने 11 दिनों में 'हैपी न्यू ईयर' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही 'पद्मावत' दीपिका की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

दीपिका की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'चेन्नई एक्सप्रेस' पहले नंबर पर शुमार है. फिल्म मेकर्स और ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जल्द ही ये फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी. 'हैपी न्यू ईयर' के कलेक्शन की बात करें तो दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ रुपए का कोरबार किया था. वहीं 'पद्मावत' ने 11 दिनों में 212.50 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए इस फिल्म को पीछे छोड़ दिया है.

Video: दीपिका पादुकोण ने फिर से कराया रॉयल फोटोशूट, सब्यासाची ने पोस्ट की तस्वीरें

इसके साथ ही बात करें 'चेन्नई एक्सप्रेस' की तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए 227 करोड़ रुपए कमाए थे लेकिन 'पद्मावत' के प्रदर्शन को देखते हुए तो साफ लग रहा है कि वो दिन दूर नहीं जब 'पद्मावत' 'चेन्नई एक्सप्रेस' को मात देते हुए दीपिका की अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. ये फिल्म रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ-साथ संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पहले ही बन गई है.

मैच में फील्डिंग के दौरान फैंस ने विराट कोहली से कहा- शादी मुबारक

फिल्म मेकर्स और ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि अगर ये फिल्म सभी राज्यों में रिलीज की जाती तो पहले हफ्ते में 200 करोड़ कल्ब में शामिल हो जाती. दरअसल, फिल्म को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण फिल्म को चार राज्यों में रिलीज नहीं किया गया था. जिसके कारण माना जा रहा है कि फिल्म को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का सीधा असर इसकी कमाई पर पड़ा है.

गौरतलब है कि 180 करोड़ के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई है फिल्म 'पद्मावत' को IMAX और 3D फॉर्मेट में भी रिलीज किया गया है. IMAX और 3D फॉर्मेट में कन्वर्ट करने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर ने 20 करोड़ रुपए का खर्चा किया है. कुल मिलाकर फिल्म 200 करोड़ में बनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget