एक्सप्लोरर

रणवीर सिंह ने लॉन्च किया इंडिपेंडेंट म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल, इमोशनल दीपिका ने लिखा ये मैसेज

रणवीर सिंह ने मुंबई में शुक्रवार को एक इंडिपेंडेंट म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल 'इंकइंक' लॉन्च किया. रणवीर सिंह को सपोर्ट करते हुए इस पर उनकी पत्नी दीपिका ने एक खास संदेश लिखा.

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई में शुक्रवार को एक इंडिपेंडेंट म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल 'इंकइंक' लॉन्च किया. इसका मकसद प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें उभरने का मौका देना है. हमेशा से संगीत के शौकीन रहे रणवीर ने लेबल का लोगो साझा करते हुए लिखा, "समावेशी. स्वतंत्र. यह मेरे जुनूनी प्रोजेक्ट हैशटैगइंकइंक की आत्मा है." अभिनेता ने इस प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होने वाले चेहरों का खुलासा किया जिनमें कामभारी गीत के रैपर कुणाल पंडागले, स्पिटफायर रैपर नितिन मिश्रा और रैपर चैतन्य शर्मा शामिल हैं. अभिनेता ने अपने सबसे अच्छे दोस्त नवजार ईरानी के साथ मिलकर इसे लॉन्च किया है. रणवीर ने ट्वीट में लिखा, "मेरा जुनूनी प्रोजेक्ट. एक निश्चित खिंचाव की अभिव्यक्ति. हैशटैगइंकइंक एक स्वतंत्र रिकॉर्ड लेबल है जो कलाकारों द्वारा कलाकारों के लिए बनाया गया है .. पूरे भारत से रोमांचक प्रतिभाओं की खोज करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए."
View this post on Instagram
 

Inclusive. Independent. This is the soul of #IncInk - my passion project. @incinkrecords

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी एक इमोशनल मैसेज शेयर किया. दीपिका ने लिखा, ''रातों को जागना, घंटों चर्चा करना..मैंने तुम्हें अपने सपने को पूरा करने के लिए ये सब करते देखा है. तुम्हें अंदाजा भी नहीं है कि मैं तुम पर कितना नाज करती हूं. मैं माफी चाहती हूं कि मैं आज तुम्हारे साथ नहीं हूं. लेकिन मेरा दिल और आत्मा दोनों तुम्हारे  आज भी साथ हैं और हमेशा रहेंगे.'' रणवीर सिंह ने लॉन्च किया इंडिपेंडेंट म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल, इमोशनल दीपिका ने लिखा ये मैसेज रणवीर आगामी फिल्म '83' में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपलि देव की भूमिका निभाने के लिए तैयार है. यह 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget