एक्सप्लोरर

Deepika Padukone Birthday: कमाई के मामले में पति रणवीर से अमीर हैं दीपिका, जानिए कितनी संपत्ति है

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण कमाई के मामले में पति रणवीर से काफी आगे हैं. दीपिका फिल्मों से तो अच्छी खासी फीस वसूलती ही हैं वहीं वे विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं.

 Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली दीपिका का आज बर्थडे है और वे 37 साल की हो गई है. डेनमार्क के कोपेनहेगेन में 5 जनवरी 1986 को जन्मी दीपिका पादुकोण ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं.फिलहाल एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वहीं दीपिका की कमाई की बात करें तो वे बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. दीपिका फिल्मों से ही नहीं बल्कि विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जमकर कमाई करती हैं. यहां तक कि उन्होंने कमाई के मामले में पति रणवीर को भी पीछे छोड़ दिया है.

फिल्मों से कितनी कमाई करती हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं ऐसे में फिल्मों से वे मोटी कमाई करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका एक फिल्म के लिए 15 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. वहीं एक्ट्रेस की महीने की औसतन कमाई करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

सोशल मीडिया से कमाती हैं करोड़ो
दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जमकर कमाई करती हैं. उनके सोशल मीडिया पर 80 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम और कई दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से करोड़ों की कमाई करती हैं. इंस्टाग्राम पर किसी ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए दीपिका पादुकोण 1.5 करोड़ से ज्यादा वसूलती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pottery Barn (@potterybarn)

दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ कितनी है
दीपिका पादुकोण आज बेशुमार दौलत की मालकिन हैं. उन्होंने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था और आज वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं. दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ की बात करें तो वे 40 मिलियन डॉलर या 330 करोड़ रुपये से ज्यादा है. बता दे कि साल 2018 में फोर्ब्स इंडिया की अमीर सेलिब्रिटिज की लिस्ट में दीपिका पादुकोण चौथे नंबर पर थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

कईं कंपनियों में किया हुआ है इंवेस्टमेंट
दीपिका पादुकोण मनी माइंडेड हैं इसलिए फिल्मों के अलावा उन्होंने फर्नीटर रेंटल प्लेटफॉर्म से लेकर कॉस्मेटिक्स और स्किन केयर प्रॉडक्ट्स सेल करने वाली तकरीबन 6 कंपनियों में निवेश भी किया हुआ है. ये कंपनियां फर्लेंक, पर्पल, ब्लूस्मार्ट, एपिगैमिया, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस और फ्रंटरो शामिल हैं. यहां से भी दीपिका काफी कमाई करती हैं.  

ये भी पढ़ें:-Tara Sutaria -Adar Jain Breakup: आदर जैन से ब्रेकअप को लेकर पैपराजी ने Tara Sutaria से पूछे सवाल, पीछा छुड़ाकर भागीं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget