एक्सप्लोरर

ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘दास देव’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी, जानें कब होगी रिलीज

फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ दास देव ’ के रिलीज की तारीख अपने तय समय से एक सप्ताह आगे बढ़ गई है. अब यह फिल्म 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

मुंबई : फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ दास देव ’ के रिलीज की तारीख अपने तय समय से एक सप्ताह आगे बढ़ गई है. अब यह फिल्म 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘ दास देव ’ में राहुल भट्ट , ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी ने काम किया है. इस फिल्म में लेखक शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की किताब ‘ देवदास ’ की कहानी को आधुनिक तरीके से दोबारा अलग तरीके से पेश किया गया है. यह फिल्म पहले 20 अप्रैल को रीलिज होने वाली थी. दरअसल ईरानी फिल्म निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्म ‘ बियोन्ड द क्लाउड्स ’, अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘ ओमर्टा ’ और अभिनेता अभय देओल की फिल्म सहित कई क्षेत्रीय फिल्में 20 अप्रैल को रिलीज हो रही हैं. ‘ दास देव ’ के प्रोड्यूसर संजीव कुमार ने एक बयान में कहा , “ बॉलीवुड की करीब चार फिल्में और कुछ क्षेत्रीय फिल्में 20 अप्रैल को रीलिज हो रही है. मैं अपने रीलिज सहयोगियों , वितरकों पर विश्वास करता हूं , उन्होंने इस फिल्म के पीछे काफी अच्छा काम किया है. हमारी फिल्म के रीलिज की तारीख टकरा रही है और प्रत्येक प्रोड्यूसर इस सपने के साथ फिल्म बनाता है कि यह बॉक्स ऑफिस पर चले. ” वहीं ऋचा चड्ढा भी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दास देव' की प्रमोशन्स में खासा बिजी हैं. दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ऋचा से जब पूछा गया कि क्या इस किरदार के लिए उन्होंने कोई तैयारी की? इस पर उन्होंने कहा, "मैंने पिछली देवदास में निभाए पारो के किरदारों को देखा और फैसला किया जो पिछली फिल्मों की पारो ने किया वह मैं नहीं करूंगी. मैं दीये को हाथ में लेकर देव का इंतजार नहीं करना चाहती थी. हमारे लिए यही सबसे बड़ी तैयारी थी, क्योंकि हम चीजों को दोहरा नहीं सकते." उन्होंने आगे कहा, "मुझे सबसे अच्छी बात लगी कि दास देव की पारो एक स्वतंत्र व आत्मनिर्भर महिला है. मैं फिल्म में देव का किरदार निभाने के लिए राहुल की भी सराहना करूंगी. मैंने देखा है कि मीडिया कितना पक्षपाती है जो हमेशा सवाल करता है कि मजबूत महिला पात्रों के सामने पुरुष दब जाते हैं. मैं पूछती हूं कि क्या महिलाओं को मजबूत नहीं होना चाहिए? मीडिया क्यों ऐसे सवाल करता है?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ के हुई पार
लाइव अपडेट्स: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ के हुई पार
'नई नवेली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम बनीं 'डायन भाभी'
'नई नवेली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम बनीं 'डायन भाभी'
'अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ न बोले', गोविंदा- रानी स्वर्णकार के अफेयर क अफवाहों पर बोलीं कुब्रा सैत
'अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ न बोले', गोविंदा- रानी स्वर्णकार के अफेयर क अफवाहों पर बोलीं कुब्रा सैत
KBC 18 की शूटिंग के दौरान फिसल गए थे अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी थी चोट
KBC 18 की शूटिंग के दौरान फिसल गए थे अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी थी चोट

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget