एक्सप्लोरर

Cuttputlli Song: 'साथिया' गाने में अक्षय कुमार संग दिखी रकुल प्रीत की रोमांटिक केमिस्ट्री, बेहतरीन डांस मूव्स थिरकने को कर देंगे मजबूर

Cuttputlli Song Saathiya Out: अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'कठपुतली' का पहला गाना 'साथिया' रिलीज हो गया है. इस गाने में दोनों सितरों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है.

Akshay Kumar Cuttputlli Song Saathiya Out: जब से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) स्टारर 'कठपुतली' (Cuttputlli) का ट्रेलर रिलीज हुआ है, फैन्स इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. फिल्म देखने का इंतजार अब उनसे और नहीं हो रहा है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा  है. एक दिन पहले अक्षय ने पोस्टर शेयर कर फिल्म के पहले गाने की रिलीज का ऐलान किया था और वादे के मुताबिक 'कठपुतली' का पहला गाना 'साथिया' आज रिलीज भी हो गया है. इस गाने में अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक केमेस्ट्री आपका दिल जीत लेगी.

'कठपुतली' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे. फिल्म में वो एक सीरियल किलर के आतंक को खत्म करने की स्ट्रैटेजी बनाते दिखाई देंगे. फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं 'कठपुल़ली' के पहले गाने में रकुल प्रीत के साथ अक्षय की केमिस्ट्री भी जबरदस्त दिखाई दे रही है. तनिष्क बागची ने इस गाने के लीरिक्स दिए हैं, वहीं ज़हरा एस खान और निखिल डिसूजा ने गाने में अपनी आवाज दी है. 

 

अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी. 2 सितंबर को फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. अक्षय कुमार और रकुल प्रीत की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

गौरतलब है कि इस साल अब तक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षाबंधन'. ये तीनो ही फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. वहीं अब दर्शकों को 'कठपुतली' (Cuttputlli) से काफी उम्मीदें हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Photos: बॉयफ्रेंड के साथ देर रात लंदन की सड़कों पर एंजॉय करती दिखीं 'कूल गर्ल' Amy Jackson

Bhojpuri Song: कहर बरपा रहा 'वर्षा' संग Khesari Lal Yadav का ये गाना, एक्ट्रेस की बाँहों में मिला ट्रेंडिंग स्टार को अपना ठिकाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन दोपहर 2 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' कितनी कर रही कमाई?
5वें दिन 2 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने 'भाईजान' को कहा 'शुक्रिया'
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने एक्टर को कहा 'शुक्रिया'
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget