एक्सप्लोरर

फूड की जगह ड्रग्स की कर रहा था डिलिवरी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

मुंबई में बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में रोज नए नाम सामने आ रहे हैं. इस बीच मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय ने पकड़ा है जो ड्रग्स की तस्करी कर रहा था. वह फूड की जगह ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था.

मुंबई: बॉलीवुड में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स मामले में रोज नए नामों का खुलासा कर रहा है. इस बीच क्राइम ब्रांच ने जोमैटो के एक डिलीवरी ब्वॉय को ड्रग्स की तस्करी करते पकड़ा है. खबर है कि रिया चक्रवर्ती के मामले के बाद वह दोगुने दाम पर ड्रग्स बेच रहा था.

पुलिस उपायुक्त क्राइम अकबर पठान ने बताया कि हमने इस संबंध में 40 साल के उस्मान शेख को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक मोबाइल फोन हाथ लगा है, जिससे कई राज बाहर आने की उम्मीद है. उसने बताया कि वह मॉडलिंग और टीवी धारावाहिकों की दुनिया में स्ट्रगल कर रहे लोगों को यह ड्रग्स पहुंचाता था. लेकिन जांच टीम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उसके मोबाइल में वॉट्सऐप चैटिंग में कुछ ऐसे फिल्मी शब्द लिखे मिले हैं, जिनके लिंक बॉलीवुड से भी जुड़े प्रतीत दिख रहे हैं. बांद्रा क्राइम ब्रांच उसके मोबाइल का पूरा सीडीआर और वॉट्सऐप चैटिंग का अध्ययन कर रही है.

डीसीपी पठान ने बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट 9 को खबर मिली कि एक व्यक्ति जोमैटो की ड्रेस में बाइक से ड्रग्स एमडी पहुचाने का काम करता है. पुलिस ने ओशिवरा में जाल बिछाकर एक व्यक्ति को बाइक क्रमांक एमएच 02 ईएक्स 1889 को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 139 ग्राम एमडी बरामद हुआ. उस वक्त वह जोमैटो कंपनी की ड्रेस में था. इस वजह से भी पुलिस उसकी चेकिंग नहीं करती थी. मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि जोमैटो कंपनी का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं हैं.

उस्मान शेख ने बताया कि ड्रग्स में रिया चक्रवर्ती और कई ड्रग पैडलर्स की गिरफ्तारी के बाद मुंबई में ड्रग्स की बिक्री बेहद टाइट है. ऐसे में उसने ड्रग्स के भाव दोगुने और कई बार तिगुने भी कर दिए, क्योंकि उसे मालूम है कि जो ड्रग्स के एडिक्ट हैं, वह किसी भी कीमत पर ड्रग्स लेंगे.सीनियर इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाल कहते हैं कि हमने उस्मान के मोबाइल में कई ऐसे वॉट्सऐप पढ़े हैं, जिसमें ग्राहक उससे गिड़गिड़ाने के अंदाज में ड्रग्स की डिमांड कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
Box Office: चौथे दिन 8 बजे तक 87 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 8 बजे तक 87 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
15 साल से नहीं दी एक भी हिट, अब 'आवारापन 2' ने पार लगाई इमरान हाशमी की नैया? जानें प्रॉफिट
'आवारापन 2' ने पार लगाई इमरान हाशमी की डूबती नैया, 3 दिन में कमाया 161% प्रॉफिट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget