एक्सप्लोरर

The Accidental Prime Minister: खेर को कांग्रेस प्रवक्ता खेडा ने किया ट्रोल, कहा- हम करेंगे आपकी सुरक्षा

ये सब तब शुरू हुआ जब खेर ने एक ट्विट कर लिखा कि वो पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने इस ट्विट में लिखा, "ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा प्रदर्शन है. डॉक्टर मनमोहन सिंह भी इसे देखने के बाद मानेंगे कि ये बिल्कुल 100% सही चित्रण है."

नई दिल्ली/मुंबई: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज़ होते ही चौतरफा चर्चा का विषय बन गया. ऐसे में इसे लेकर कई तरह की बहसें भी छिड़ गई हैं. ताज़ा बहस में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे अनुपम खेर को ट्विटर पर ट्रोल कर लिया है. ट्रोल करते हुए खेड़ा ने खेर को डॉन क्विक्झोट तक बुला दिया जो कि एक कहानी का एक किरदार है और अपने कल्पनिक दुश्मनों पर हमला करता रहता है.

दरअसल, ये सब तब शुरू हुआ जब खेर ने एक ट्विट कर लिखा कि वो पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने इस ट्विट में लिखा, "ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा प्रदर्शन है. डॉक्टर मनमोहन सिंह भी इसे देखने के बाद ये मानेंगे कि बिल्कुल 100% सही चित्रण है." इस ट्वीट में उन्होंने मीडिया से मुलाकात करने के उनके प्लान की भी जानकारी दी.

इसी के जवाब में खेड़ा ने लिखा, "मिस्टर डॉन क्विक्झोट, ज़रा बताइए तो कौन आप को back off करने को कह रहा है? आपकी अभिव्यक्ति की रक्षा के लिए हम हैं ना." खेड़ा की ये प्रतीक्रिया पार्टी के उस निर्देश के बावजूद आई है जिसमें प्रवक्ताओं से फिल्म पर प्रतिक्रिया नहीं देने को कहा गया है.

आपको बता दें कि डॉन क्विक्झोट एक उपन्यास है जिसे  मिगेल द सर्वेंट्स ने लिखा है. ये स्पेन के स्वर्ण युग के दौरान लिखी गई सबसे अहम किताबों में शामिल है और साहित्य की सबसे अहम किताबों में से एक मानी जाती है. डॉन क्विक्झोट का इस्तेमाल किसी का उपहास करने के लिए वाक्याशं यानी एक फ्रेज़ के तौर पर भी किया जाता है जिसका मतलब ये होता है कि सामने वाला ख़ुद ही अपनी कल्पना में किसी को दुश्मन मान बैठता है और उस पर हमले करता रहता है. संभव है कि इसके सहारे खेड़ा ने अनुपम खेर को ये संदेश देने की कोशिश की है कि इस फिल्म की रिलीज़ के मामले में खेर को ऐसा वहम नहीं पालना चाहिए कि कांग्रेस उनकी दुश्मन है. पार्टी उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भी प्रतिबद्ध है.

आपको बता दें कि ऐसा ही एक विवाद नेटफ्लिक्स की पहली वेब सीरिज़ सेक्रेड गेम्स को लेकर भी हुआ था जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के सबसे अहम सदस्यों में शामिल इंदिरा और राजीव के कथितक अपमान को लेकर विवाद हो रहा था. इस मामले में कम से कम सार्वजनिक तौर पर तो राहुल गांधी ने बड़ा दिल दिखाया था और इसके किसी विरोध को सिरे से ख़ारिज कर दिया था.

हालांकि, खेर की ये फिल्म अगले साल 11 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है और इससे 2019 के चुनावों के प्रभावित होने के कायस लगाए जा रहे हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या राहुल और कांग्रेस का इसे लेकर वही रुख रखता है जो सेक्रेड गेम्स को लेकर रहा था. ये सवाल इसलिए भी है कि सेक्रेड गेम्स का कांग्रेस की वर्तमान राजनीति से कोई सीधा संबंध नहीं था, ऐसे में सीधे असर की भी संभावना नहीं थी. लेकिन क्या पार्टी और इसके अध्यक्ष लोगों की सोच को प्रभावित होने देने का जोखिम लेते हैं या इसका विरोध करते हैं, ये देखने वाली बात होगी.

वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget