एक्सप्लोरर

Box Office : विद्युत जामवाल की 'कमांडो 3' की कमाई में आई गिरावट, छठे दिन कमाए बस इतने करोड़

Commando 3 Box Office Collection: बॉलीवुड में अपने एक्शन से एक अलग पहचान बना चुके एक्टर विद्यूत जामवाल की हालिया रिलीज फिल्म 'कमांडो 3' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

Commando 3 Box Office Collection: बॉलीवुड में अपने एक्शन से एक अलग पहचान बना चुके एक्टर विद्यूत जामवाल की हालिया रिलीज फिल्म 'कमांडो 3' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के अपने छठे दिन भी कमाई की निरंतरता बनाई हुई है. हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.42 करोड़ रुपए की कमाई की है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. इस दौरान अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि फिल्म की कमाई में अभी और गिरावट दर्ज की जा सकती है. जिसका कारण कल यानी शुक्रवार को दो बड़ी फिल्मों का रिलीज होना है. इस शुक्रवार पर अर्जुन कपूर का 'पानीपत' और कार्तिक आर्यन की 'पति पत्नी और वो' रिलीज हो रही है.

नाबालिग बलात्कारियों को भी बालिग रेपिस्ट की तरह ट्रीट करना चाहिए-रानी मुखर्जी

वहीं, फिल्म 'कमांडो 3' की अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को 3.02 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था. इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 4.74 करोड़, शनिवार को 5.64 करोड़, रविवार को 7.95 करोड़ और सोमवार को 3.42 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी. छह दिन की कमाई मिलाकर फिल्म अब तक कुल 27.19 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है.

गौरतलब है कि ये फिल्म कमांडो फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है. हालांकि इसने पहली दो फिल्मों की कमाई के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है. 'कमांडो 3' में विद्युत जामवाल के अलावा अंगीरा धर, अदा शर्मा और गुलशन देवैश जैसे सितारे हैं. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. आदित्य इससे पहले 'टेबल नंबर 21' और 'आशिक बनाया आपने' जैसी कामयाब फिल्में बना चुके हैं इसे विपुल अमृत लाल शाह और आशीश ए शाह ने प्रोड्यूस किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था
रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का नया गाना 'वन नेम'
रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का गाना 'वन नेम'
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget