एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कर रही CBI ने दिया है ये बयान

बता दें कि अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आई है. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पूछताछ होगी. सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू से पूछताछ की जाएगी.

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बयान दिया है. CBI ने कहा है कि जांच एजेंसी सुशांत के मौत से संबंधित पेशेवर जांच कर रहा है. सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो पेशेवर जांच कर रहा है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और अभी तक किसी भी पहलू से इंकार नहीं किया गया है.’’

बता दें कि सात वर्ष पहले ‘काई पो चे’ फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले राजपूत (34) इस वर्ष 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे.

अब इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से भी पूछताछ होगी. सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू से पूछताछ की जाएगी. इससे पहले भी प्रियंका और मीतू से पूछताछ की जा चुकी है. इसके साथ ही सुशांत के जीजा आईपीएस ओपी सिंह से भी पूछताछ हो सकती है. राम मनोहर लोहिया अस्पाल के डॉक्टर तरुण से भी सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी. सीबीआई की टीम सभी से ये पूछताछ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत की जाएगी.

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई को अभी तक हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है. ऐसे में सीबीआई अब आत्महत्या की ओर रूख कर रही है. ऐसे में सीबीआई अब इस बात की तफतीश करेगी की सुशांत को आत्महत्या के लिए किसने उकसाया.

इस मामले में जहां रिया ने भी पुलिस में एफआईआर कराई तो वहीं सुशांत के परिवार की ओर से भी एफआईआर कराई गई है. ऐसे में सुशांत के परिवार और रिया दोनों से ही इस मामले में पूछताछ होनी तय है. बता दें कि रिया फिलहाल ड्रग्स मामले में जेल में हैं. सुशांत के परिवार ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया तो वहीं रिया ने भी सुशांत के परिवार पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था.

सीबीआई ने सबसे पहले इस मामले में सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की थी. सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत के परिवार पर रिया को फंसाने के लिए बयान देने का आरोप लगाया था. वहीं रिया ने सुशांत की बहन पर दवाई देने का आरोप भी लगाया था. इसके साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दें कि बैंक खातों में भी सुशांत की बहन ही नॉमिनी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget