एक्सप्लोरर

नैन्सी त्यागी के कान्स लुक की खुली पोल! खुद से नहीं सिली थी 25 हजार में खरीदी थी ड्रेस, नेहा भसीन ने दिखाए सबूत

Cannes 2025: नेहा भसीन ने इंफ्लूएंसर और डिजाइनर नैन्सी त्यागी के कॉन्स लुक की पोल खोल दी है. नेहा भसीन ने दावा किया है कि नैन्सी ने उनके आउटफिट को कॉपी किया है.

Neha Bhasin On Nancy Tyagi: इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल छाया हुआ है. दुनिया भर के सेलेब्स कान्स में एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रहे हैं. भारत से भी तमाम सेलेब्स ने इस फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा है. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नैन्सी त्यागी ने भी कान्स रेड कार्पेट पर अपने लुक से खूब इम्प्रेस किया था. नैन्सी के आउटफिट की भी खूब चर्चा हुई थी जिसे उन्होंने खुद का सिला हुआ बताया था. हालांकि सिंगर नेहा भसीन ने नैंसी त्यागी के कान्स आउटफिट की पोल खोल दी है.

नेहा भसीन ने खोली नैन्सी त्यागी के कान्स लुक की पोल!
सिंगर और बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट नेहा भसीन ने दावा किया है कि इंफ्लूएंसर और डिजाइनर नैन्सी त्यागी कान्स में पहने गए अपने जिस आउटफिट को अपना डिजाइन और खुद से सिला हुआ बता रही हैं असल में वो कॉपी है. 18 मई को, नेहा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि रेड कार्पेट पर पहनी गई नैन्सी की कोर्सेट, महीनों पहले नेहा द्वारा पहनी गई कोर्सेट से काफी मिलती-जुलती थी. नेहा ने लिखा, 'यह कोर्सेट बहुत जाना-पहचाना लग रहा है हम्म. बस सोच रही थी.' नेहा ने बाद में एक और स्टोरी पोस्ट की, जिसमें लिखा था, 'सेम सेम', साथ ही उसी आउटफिट में अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की.


नैन्सी त्यागी के कान्स लुक की खुली पोल! खुद से नहीं सिली थी 25 हजार में खरीदी थी ड्रेस, नेहा भसीन ने दिखाए सबूत

नैन्सी ने 25 हजार में खरीदी थी ड्रेस
मामला तब और बढ़ गया जब यह बात सामने आई कि नैन्सी ने अपनी कान्स की ड्रेस खुद नहीं सिली थी. बता दें कि नैन्सी ने इंस्टा पर एक पोस्ट में दावा किया था कि उन्होंने अपनी कान्स की ड्रेस अपने हाथों से बनाई हैं. लेकिन बांद्रा में एक बुटीक की मालिक सुरभि गुप्ता ने द फ्री प्रेस जर्नल को बताया कि नैन्सी ने कान्स जाने से पहले 25,000 रुपये में कोर्सेट ड्रेस खरीदी थी.  सुरभि ने क्लियर किया, 'उसने इसे अलग दिखाने के लिए एक केप जोड़ा होगा, लेकिन मेन ड्रेस निश्चित रूप से हमारी है. कोई बार्टर या कोलैबोरेशन नहीं था, उसने इसे खरीदा है, इसलिए वह इसे अपनी इच्छानुसार पहन सकती है. लेकिन यह हमारा डिज़ाइन है.'

नैन्सी ने कान्स आउटफिट को लेकर की थी इमोशनल पोस्ट
 नैन्सी की DIY इमेज अब आलोचनाओं के घेरे में आ गई है. नैन्सी त्यागी अपने कपड़े खुद डिजाइन करने और सिलने के लिए जानी जाती हैं, और उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो ऑनलाइन दिखाने के लिए पॉपुलैरिटी हासिल की है. अपने कान्स आउटफिट के बारे में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, नैन्सी ने शेयर किया था कि ये रंग उनकी मां के लिए एक श्रद्धांजलि थी और इस लुक को पूरा करने में उन्हें लगभग एक महीने का समय लगा. उनके दिल को छू लेने वाले मैसेज और पर्दे के पीछे के वीडियो ने उनके कई फॉलोअर्स को इम्प्रेस किया, खासकर यंग फैंस को जो उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी की तारीफ करते है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nancy Tyagi (@nancytyagi___)

नैन्सी त्यागी सवालों के घेरे
नेहा भसीन के खुलासे के बाद से नैन्सी त्यागी पर सवाल खड़े हो रहे हैं और उनकी र कान्स आउटफिट कॉपी करने के लिए आलोचना हो रही है. हालांकि नैन्सी के कई फैंस ने उनका खरीदे गए आउटफिट को भी रीस्टाइल करने और रीमिक्स करने के लिए तारीफ की है.

ये भी पढ़ें:-रूपाली गांगुली नहीं ये एक्ट्रेस थी 'अनुपमा' के लिए मेकर्स की पहली पसंद, लेकिन इस वजह से ठुकरा दिया रोल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget