एक्सप्लोरर

Britney Spears Conservatorship: ब्रिटनी स्पीयर्स को मिली बड़ी जीत, पिता के कंट्रोल से हुईं आजाद

Britney Spears Conservatorship: ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता को उनकी बेटी के गार्जन के रूप में कॉन्ट्रोवर्शियल भूमिका से हटा दिया गया है जो कि इस मामले में स्पीयर्स की बड़ी जीत है.

Britney Spears Conservatorship: अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता को उनकी बेटी के गार्जन के रूप में कॉन्ट्रोवर्शियल भूमिका से हटा दिया गया है. बुधवार को लॉस एंजिल्स के एक न्यायाधीश ने इस मामले में फैसला सुनाया है. इस फैसले के साथ ही पॉप सिंगर की एक लंबी और कड़वी कानूनी लड़ाई खत्म हो गई है. पिता के संरक्षण से आजादी पाने के लिए उन्होंने सालों कानूनी लड़ाई लड़ी. 

जज ब्रेंडा पेनी ने कहा कि जेमी स्पीयर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और ब्रिटनी के हित में एक अस्थायी संरक्षक के साथ बदल दिया गया. इसके साथ ही अदालत ने ये भी साफ कर दिया कि इस मामले में इस साल के अंत तक संरक्षकता को पूरी तरह से समाप्त करने की सुनवाई की उम्मीद है.

आपको बता दें कि विवादों से ब्रिटनी का पुराना नाता रहा है. छोटी सी उम्र में खराब व्यवहार और फिर पिता जेमी स्पीयर्स के सरंक्षण के खिलाफ केस उनकी जिन्दगी ऐसे कई विवादों से भरी रही है. पिता के संरक्षण से आजादी पाने के लिए उन्होंने सालों कानूनी लड़ाई लड़ी. आईए आपको बताते हैं क्या हुआ था 12 साल पहले. ब्रिटनी ने अपनी पिता पर कितने गंभीर आरोप लगाए थे.

विवादों से रहा पुराना नाता

अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने बहुत छोटी सी उम्र में शोहरत की वो बुलंदियां छुई जहां तक पहुंचना आसान नहीं होता. साल 2007 में वो पहली बार सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने एक पत्रकार के साथ खराब व्यवहार किया. उन्होंने अपने पीछे पड़े एक पत्रकार पर हमला कर दिया था. जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई

पिता ऐसे बने ब्रिटनी के सरंक्षक

2008 में जब ब्रिटनी स्‍पीयर्स ने फेडरलाइन से तलाक लिया था, जिसके बाद उनकी मानसिक हालत खराब होने की खबरे सामने आई. ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स ने उनके कंजरवेटरशिप के लिए कोर्ट में अर्जी डाल दी. कोर्ट ने उनकी बात मान ली और ब्रिटनी की हेल्थ से लेकर सारे संपत्ति और बिजनेस के अधिकार पिता के पास आ गए.

पिता पर लगाए गंभीर आरोप

ब्रिटनी ने पिता के कंजरवेटरशिप के खिलाफ कई आरोप लगाए और उनसे आजादी पाने के लिए कोर्ट में अपील की. ब्रिटनी के आरोपों ने सभी को हैरान कर दिया. ब्रिटनी ने अपनी नाराजगी को सोशल मीडिया पर भी जाहिर किया उन्होंने सिस्टम को क्रूर बताया और अपने पिता पर इसका फायदा उठाने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि उनके अंदर एक IUD डिवाइस लगाई गई है ताकि वो प्रेग्नेंट न हो सके. उन्हे इसे हटाने से रोका गया है. ताकि वो बच्चा पैदा न कर सके और न ही शादी कर सके.

कोर्ट में अपनी बात रखते हुए ब्रिटनी ने कहा कि उन्हें बिना बताए दवाईयां दी जाती है, जिससे वो अक्सर खुद को नशे में महसूस करती हैं. मुझे रिहेब सेंटर में भेज दिया गया. मेरे पैसों पर मेरा ही हक नहीं रहा है. मुझे मेरा हक वापस चाहिए,मुझे मेरी आजादी चाहिए. 

ये बाते समाने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जबर्दस्त समर्थन मिला था. लोगों ने #FreeBritney का कैंपेन भी चलाया. 

हाल ही मेंं खबर आई कि ब्रिटनी के पिता अब उनकी कंजरवेटिवशिप से हटने को तैयार हो गए हैं. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पिता के साथ उनकी कानूनी लड़ाई खत्म हो जाएगी.  इधर जेमी के वकीलों ने कहा कि वो अपनी बेटी के अकाउंट विवाद पर आगे जरूर लड़ेंगे. जबकि सिंगर के  वकीलों को कहना है कि जेमी और उनके साथियों के खिलाफ जांच चलती रहेगी. अच्छा होता अगर वो अपनी बेटी के खिलाफ भद्दे बयान नहीं देते. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget