एक्सप्लोरर

चीनी Box Office पर ‘दंगल’ का धमाल, 2 दिन में ही कर डाली 40 करोड़ की कमाई

नई दिल्ली : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ दुनिया भर में पैसा और नाम कमाने के बाद अब भारत के पड़ोसी मुल्क चीन में रिलीज की गई है. चीन में रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 13.19 करोड़ की कमाई की थी. इस तरह से 2 दिन में 'दंगल' ने चीन में 40.20 करोड़ रुपये की कमाई की है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.
ध्यान रहे कि चीन में रिलीज से पहले 'दंगल' की वर्ल्डवाइड कमाई 742 करोड़ थी. अगर 40.20 करोड़ को इसमें जोड़ दिया जाए तो फिल्म की अबतक की वर्ल्डवाइड कमाई 782.20 करोड़ रुपये हो जाती है. जल्द ही यह आंकड़ा 800 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी.

चीन में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का नाम ‘Shuaijiao Baba’ रखा गया है. आपको बता दें कि फिल्म को वहां करीब 9 हज़ार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है.

Box Office पर आमिर की ‘दंगल’ ने की है रिकॉर्डतोड़ कमाई…

चीन में भारतीय फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है. इससे पहले आमिर की फिल्म ‘पीके’ भी चीन में रिलीज हो चुकी है. ‘पीके’ ने अपने ओपनिंग डे पर 7.7 करोड़ रुपए का कारोबार किया था और फिल्म ने चीनी सिनेमाघरों में 100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कारोबार किया था.

माना जा रहा है कि ‘दंगल’ आमिर की पिछली रिलीज ‘पीके’ के 100 करोड़ के कारोबार को आसानी से पछाड़ देगी. आमिर की ‘दंगल’ भारत में सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्म है. इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है.

Box Office: सुपरस्टार आमिर की फिल्म ‘दंगल’ ने कमाए 618 करोड़ रुपये

‘दंगल’ आमिर की दूसरी और भारत की चौथी फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है. इस लिस्ट में ‘पीके’ और ‘दंगल’ के अलावा सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ का भी नाम शामिल है.

चीनी Box Office पर ‘दंगल’ का धमाल, 2 दिन में ही कर डाली 40 करोड़ की कमाई

वहीं इन सभी फिल्मों की कमाई पर हाल ही रिलीज हुई फिल्म बाहुबली 2 भारी पड़ती हुई नजर आ रही है. फिल्मी वेबसाइट koimoi के मुताबिक  ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ की वर्ल्डवाइड कमाई तकरीबन 925 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

वेबसाइट के मुताबिक फिल्म की भारत में नेट कमाई 587 करोड़ रुपये है. वहीं फिल्म ने विदेशों में तकरीबन 180 करोड़ रुपये की कमाई की है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक हिंदी वर्जन में फिल्म अबतक 266.75 करोड़ की कमाई कर चुकी है. आपको यह भी बता दें कि पहले हफ्ते की कमाई के मामले में सलमान, आमिर की फिल्में ‘बाहुबली 2’ के आगे कहीं नहीं टिकती हैं. ‘सुल्तान’ ने जहां पहले हफ्ते 197.54 करोड़ का कारोबार किया था वहीं ‘दंगल’ ने 229.16 करोड़ की कमाई की थी. दोनों फिल्मों के मुकाबले ‘बाहुबली 2’ ने सिर्फ हिंदी वर्जन में पहले हफ्ते 247 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की.

यहां देखें फिल्म का गाना…

वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है ‘बाहुबली 2’

गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज, बाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड

चीनी Box Office पर ‘दंगल’ का धमाल, 2 दिन में ही कर डाली 40 करोड़ की कमाई

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ब्लैक' को याद कर भावुक हुईं रानी मुखर्जी, संजय लीला भंसाली के भरोसे को बताया ताकत
'ब्लैक' को याद कर भावुक हुईं रानी मुखर्जी, संजय लीला भंसाली के भरोसे को बताया ताकत
मंदना करीमी ने खामेनेई की मौत पर जताई खुशी, वीडियो शेयर कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कहा धन्यवाद
मंदना करीमी ने खामेनेई की मौत पर जताई खुशी, वीडियो शेयर कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कहा धन्यवाद
कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' में होगी इस साउथ एक्ट्रेस की एंट्री? इच्छाधारी नाग संग करेंगी रोमांस
कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' में होगी इस साउथ एक्ट्रेस की एंट्री? इच्छाधारी नाग संग करेंगी रोमांस
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Embed widget