एक्सप्लोरर

Box Office पर जारी है 'ड्रीम गर्ल' का जादू, तीसरे हफ्ते में की दूसरे शुक्रवार से भी ज्यादा कमाई

Dream Girl Box Office: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की कमाई तीसरे हफ्ते में भी जारी है. फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शुक्रवार से भी ज्यादा की कमाई की है.

Dream Girl Box Office: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के नए कीर्तिमान बनाती नजर आ रही है. फिल्म रिलीज के अपने तीसरे हफ्ते में है और अभी भी ये दर्शकों को टिकट विंडो तक खींचने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं. फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शुक्रवार से भी ज्यादा की कमाई की है.

'ड्रीम गर्ल' ने तीसरे शुक्रवार को 3.40 करोड़ की शानदार कमाई की है. अब फिल्म की कुल कमाई 114.20 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं , अब तक की कमाई के रिकॉर्ड को देखें तो फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. इसके बाद इसने रिलीज के अपने 8वें दिन में 75 करोड़ और 11वें दिन में 100 करोड़ का जादूई आंकड़ा छू लिया था.

फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन के पीछे का कारण बीते शुक्रवार और इस शुक्रवार किसी बड़ी फिल्म का रिलीज नहीं होना भी है. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में सोनम कपूर की 'द ज़ोया फैक्टर', करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' और संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' भी रिलीज हुई थी. वहीं, इस शुक्रवार कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज ही नहीं हुई. ऐसे में इसका फायदा फिल्म को इस वीकेंड पर जरूर मिलता दिख सकता है.

फिल्म के प्रदर्शन से खुश हैं आयुष्मान

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. इसे लेकर इसके एक्टर आयुष्मान खुराना भी खुश हैं. उन्होंने कहा, "100 करोड़ रुपये के क्लब में एक और फिल्म का शामिल होना, जाहिर तौर पर मेरे लिए एक अच्छा पल है, हालांकि मैं कभी भी स्क्रीन पर आने के दौरान 100 करोड़ रुपये के दबाव के साथ फिल्में नहीं करता हूं. एक कलाकार के तौर पर तब मुझे समझौता करने के लिए खुद को आगे रखना होगा और मैं ऐसा कभी नहीं करना चाहता हूं."

आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर जैसे कई मशहूर कलाकार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 9 बजे तक 4 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget