एक्सप्लोरर

ओमपुरी की पहली पुण्यतिथि पर बॉलीवुड ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

शनिवार को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ओमपुरी की पहली पुण्यतिथि थी और इस मौके पर बॉलीवुड ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है.

नई दिल्ली: शनिवार को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ओमपुरी की पहली पुण्यतिथि थी और इस मौके पर बॉलीवुड ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है. आपको बता दें कि ओम पुरी का 66 वर्ष की आयु में अंधेरी स्थित उनके आवास पर छह जनवरी, 2017 को हृदयाघात के कारण निधन हो गया था. उन्होंने आक्रोश, आरोहण, अर्धसत्य, वोल्फ, माचिस, मृत्युदंड और अ डेथ इन द गंज जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था. वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर और परेश रावल ने अपने पूर्व साथी और अभिनेता ओम पुरी की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें याद किया, और उन्हें एक महान अभिनेता और महान इंसान बताया. अनुपम ने ओम पुरी को याद करते हुए एक ट्वीट किया, "मेरे मित्र आपकी बहुत याद आती है."

Dear #Ompuri. Miss you. ????#Friend #BrilliantActor #AmazingHumanBeing #LeftUsTodayAYearBack

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

अभिनेता परेश रावल ने भी एक पोस्ट में लिखा, "श्री ओम पुरी को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं. एक महान अभिनेता और एक महान इंसान."   पंजाबी गायक गुरदास मान ने ओमपुरी को याद करते हुए उनकी एक तस्वरी साझा करते हुए लिखा 'ओम साहब बस यादें रह गईं'.

OM saab ???????? bas yaadan reh gian ???? #ompuri ji rest in peace

A post shared by Gurdas Maan (@gurdasmaanjeeyo) on

 टीवी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर ने एक पेंटिंग शेयर करते हुए लिखा'' ओमपुरी जी को गए हुए एक साल बीत गया.''
आपको बता दें कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पद्मश्री सम्मान प्राप्त कर चुके ओम पुरी को 89वें अकादमी पुरस्कारों में मेमोरियम श्रेणी के तहत भारतीय एवं विश्व सिनेमा में दिए गए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget