एक्सप्लोरर

पूर्व पीएम वाजपेयी के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री ने जताया शोक, रजनीकांत से लेकर बिग बी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भारतीय फिल्म जगत की मशहूर हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. लता मंगेशकर ने कहा, "आज मुझे वैसा दुख हुआ है जैसे मेरे पिताजी के स्वर्गवास के समय हुआ था. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."

मुंबई: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भारतीय फिल्म जगत की मशहूर हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. महान गायिका लता मंगेशकर ने कहा, "ऋषितुल्य पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्वर्गवास की बात सुनके मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे सिर पर पहाड़ टूटा है क्योंकि मैं उनको पिता समान मानती थी और उन्होंने मुझे अपनी बेटी बनाया था. मुझे वो इतने प्रिय थे कि मैं उनको दादा कहके बुलाती थी. आज मुझे वैसा दुख हुआ है जैसे मेरे पिताजी के स्वर्गवास के समय हुआ था. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."

वहीं बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी पूर्व पीएम वाजपेयी के निधन पर शोक जाहिर किया. उन्होंने लिखा, ''भावपूर्ण श्रद्दांजलि ; एक महान नेता, प्रख्यात कवि, अद्भुत वक्ता व प्रवक्ता, मिलनसार व्यक्तित्व.''

लंबे समय से बीमार 93 वर्षीय वाजपेयी को कुछ सप्ताह पहले ही दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. रजनीकांत ने कहा, "महान राजनेता श्री वाजपेयीजी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. "

संजय दत्त ने वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी का जाना हमारे देश का बहुत बड़ा नुकसान है. वह हमारे करीबी पारिवारिक मित्र थे और उनकी विरासत को हमेशा याद किया जाएगा. आपके नि:स्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद, सर! मेरी संवेदनाएं सभी के साथ हैं. "

अभिनेता व निर्देशक फरहान अख्तर ने कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा को शांति मिले. आपको हमेशा भारत के महान नेताओं में से एक, आदर्श राजनेता और सबसे ज्यादा शांति और एकता के लिए खड़े एक इंसान के रूप में याद किया जाएगा. "इनके अलावा एस.एस राजामौली, विशाल ददलानी, धनुष, राना डग्गुबाति, अदनान सामी, अर्जुन कपूर, अशोक पंडित, हुमा कुरैशी, दीया मिर्जा ने भी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Rohan Thakkar Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स
Kailash Kher Birthday: कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार
कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार
Dilip Kumar Death Anniversary: जब दिलीप कुमार को खानी पड़ी थी जेल की हवा, कैदियों के लिए की थी भूख हड़ताल
जब दिलीप कुमार को खानी पड़ी थी जेल की हवा, कैदियों के लिए की थी भूख हड़ताल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget