एक्सप्लोरर

शर्मीला टैगोर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स को चुना अपना लाइफ पार्टनर

बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों का मिलन हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. सालों पहले से ही अभिनेत्रियों को क्रिकेट खिलाड़ी लुभाते रहे हैं जिसका नतीजा ये रहा कि कई टॉप अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स के साथ ही अपना घर बसा लिया. नज़र डालते हैं कुछ ऐसी ही जोड़ियों पर...

हमारे देश भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड एक ऐसा विषय है जिसपर लोगों की हमेशा से ही बेहद रूचि रही है. क्रिकेट और बॉलीवुड का यह कॉकटेल तब और रोचक हो जाता है, जब इन दोनों ही फील्ड्स के सितारे साथ नज़र आते हैं और जब बात हो क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी की तो फिर कहने ही क्या...शर्मीला टैगोर से लेकर अनुष्का शर्मा तक ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने क्रिकेटर्स को अपने जीवन साथी के रूप में चुना. आइए नज़र दौड़ाते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों पर…

शर्मीला टैगोर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स को चुना अपना लाइफ पार्टनर

हेज़ल कीच और युवराज सिंह की शादी साल 2016 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. कैंसर को हराने के बाद युवराज की ज़िंदगी में हेज़ल ख़ुशी और उम्मीद की किरण बनकर लौटी थीं. आपको बता दें कि हेज़ल ने फिल्म 'बॉडीगार्ड' में करीना की दोस्त का रोल निभाया था.

शर्मीला टैगोर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स को चुना अपना लाइफ पार्टनर

विराट-अनुष्का की शादी भी किसी सपने जैसी थी. दोनों ने लगभग चार सालों तक एक-दूसरे को डेट किया जिसके बाद इटली में हुए एक बेहद भव्य आयोजन में दोनों विवाह के बंधन में बंध गए.

शर्मीला टैगोर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स को चुना अपना लाइफ पार्टनर

शर्मीला और नवाब पटौदी की शादी भी बॉलीवुड और क्रिकेट के इतिहास की सबसे यादगार शादियों में से एक थी. शर्मीला जहां बॉलीवुड की टॉप की अभिनेत्रियों में शुमार थीं वहीं नवाब पटौदी भारत के सबसे यंग और डायनामिक टेस्ट कप्तानों में से एक थे.

शर्मीला टैगोर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स को चुना अपना लाइफ पार्टनर

साल 2015 में हुई भज्जी और ग्लैमरस एक्ट्रेस गीता बसरा की शादी भी चर्चित शादियों में से एक थी. हरभजन जहां भारतीय टीम के सबसे धुरंधर स्पिनर थे, वहीं, गीता के ग्लैमर के चर्चे चारों और थे. वैसे यहां गौर करने वाली बात यह है कि गीता और हरभजन ने शादी से ऐन पहले तक अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली ज़ाहिर नहीं किया था.

शर्मीला टैगोर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स को चुना अपना लाइफ पार्टनर

वहीं, क्रिकेट जगत के एक और तेज गेंदबाज़ ज़हीर खान को एक्ट्रेस सागरिका घाटके ने अपने जीवन साथी के रूप में चुना. दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी.सागरिका को बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में अपने दमदार रोल के लिए जाना जाता है.जल्द ही ये कपल पेरेंट्स भी बनने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget