एक्सप्लोरर

#MeToo अभियान पर काजोल ने कहा, इसने घटना से जुड़ी शर्मिंदगी को दूर किया

‘मी टू’ ने एक लहर चला दी है जिससे मनोरंजन और मीडिया जगत से जुड़ी अधिक से अधिक महिलाएं यौन शोषण से जुड़े अपने अनुभव साझा कर रही हैं.

कोलकाता: अदाकारा काजोल ने मंगलवार को ‘मी टू’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसने यौन शोषण के मामलों से जुड़ी शर्मिंदगी को दूर किया है. फिल्म के प्रचार के दौरान ‘मी टू’ अभियान पर किए सवाल पर काजोल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस अभियान ने घटना से जुड़े अपमान और शर्मिंदगी को दूर करने का काम किया है.’’

‘मी टू’ ने एक लहर चला दी है जिससे मनोरंजन और मीडिया जगत से जुड़ी अधिक से अधिक महिलाएं यौन शोषण से जुड़े अपने अनुभव साझा कर रही हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात इससे जुड़ी शर्मिंदगी को दूर करना है, लोग अब ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां वे एक सीमा रेखा खींच सकते हैं और उनके पास मौका यह कहने का है कि ‘इसके बाद और नहीं’.’’

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर साल 2008 में एक फिल्म के सेट पर बदसलूकी करने का आरोप लगाने के बाद भारत में ‘मी टू’ अभियान शुरू हुआ. जिसके बाद अब तक कैलाश खेर, विकास बहल, चेतन भगत, रजत कपूर और आलोक नाथ जैसे कई बड़े सितारों के नाम इस अभियान के तहत सामने आ चुके हैं.

क्या है तनुश्री दत्ता का मामला ?

साल 2008 में तनुश्री दत्ता एक फिल्म 'हॉर्न ओके' प्लीज के लिए एक डांस नंबर शूट कर रही थी इसी दौरान एक नामी एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की. तनुश्री ने बताया ,''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ फिल्म में एक इंटिमेट सीन सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में ये साफ तौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.''

इतना ही नहीं तनुश्री ने बताया, कि जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के निर्माता निर्देशक से की तो किसी ने भी उनकी बात को सुनना जरूरी नहीं समझा बल्कि उन्होंने नाना पाटेकर का साथ दिया. इस सबसे परेशान होकर जब तनुश्री ने शूटिंग करने से इंकार कर दिया तो उन्होंने वहां राजनीतिक पार्टी एमएनएस के लोगों को बुलवाकर उन पर और उनके परिवार पर हमला भी करवाया.

यहां देखें- आलोकनाथ पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला निर्देशक की डरावनी आपबीती!

ये भी पढ़ें:  यौन उत्पीड़न मामले में नाना पाटेकर के बचाव में उतरे BJP सांसद उदित राज, तनुश्री पर साधा निशाना

'पहुना' ने जर्मनी फिल्मोत्सव में 2 पुरस्कार जीते, प्रियंका बोलीं- फिल्म पर शुरू से ही था भरोसा

कौन हैं MeToo मूवमेंट से सुर्खियों में आए आलोकनाथ? कंगना के रिएक्शन पर बोलीं सोनम कपूर, मेरे बयान को गलत तरीके से किया गया पेश वकीलों की बताई राह पर चल रहे हैं नाना पाटेकर, कहा- मीडिया से बात करने किया है मना  'संस्कारी' बाबूजी पर लगा रेप का आरोप, आलोकनाथ ने कहा - बात निकली है तो दूर तलक जायेगी  #MeeToo: 'संस्कारी एक्टर' पर रेप का आरोप, 19 साल बाद सामने आईं विनता नंदा और सुनाई दर्दनाक कहानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैपराजी को देख गाड़ी के पीछे छुपने लगीं राजेश खन्ना की नातिन, चर्चा में वीडियो
पैपराजी को देख गाड़ी के पीछे छुपने लगीं राजेश खन्ना की नातिन, चर्चा में वीडियो
Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ के हुई पार
Live Updates: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ के हुई पार
फैशन शो में शालिनी पांडे ने मिरर-वर्क लुक में ढाया कहर, तस्वीरें वायरल
फैशन शो में शालिनी पांडे ने मिरर-वर्क लुक में ढाया कहर, तस्वीरें वायरल
उर्वशी रौतेला ने मांगा अमेरिकी AI कंपनी से 7000 करोड़ रुपये का हर्जाना, जानिए क्या है पूरा मामला
उर्वशी रौतेला ने मांगा अमेरिकी AI कंपनी से 7000 करोड़ का हर्जाना, जानिए पूरा मामला

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget