एक्सप्लोरर

स्टारडम को लेकर अजय देवगन बोले- मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता

अजय देवगन ने 1991 में 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में प्रवेश किया. फिल्म हिट रही और अजय की आगे बढ़ने की शुरुआत इसी से हुई.

नई दिल्ली: अजय देवगन पीछे मुड़कर देखने और भविष्य को लेकर बहुत कुछ सोचने पर भरोसा नहीं करते हैं. उन्हें वर्तमान में रहना पसंद है. अभिनेता का कहना है कि वह स्टारडम के बारे में भी परवाह नहीं करते हैं न ही सोचते हैं और इसी सोच से उन्हें वास्तविकता में रहने में मदद मिलती है. दिवंगत वरिष्ठ एक्शन निर्देशक वीरू देवगन के बेटे, अजय ने 1991 में 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में प्रवेश किया. फिल्म हिट रही और अजय की आगे बढ़ने की शुरुआत इसी से हुई.

अजय ने बताया, "सौभाग्य से, मुझे अपने जीवन में कभी भी संघर्ष से नहीं गुजरना पड़ा. सारी चीजें सही से होती चली गईं. मैंने अपने अब तक के सफर से जो चीज सीखी, वह है कड़ी मेहनत." इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि वह खुद को दूसरे से तुलना करने में भरोसा नहीं करते हैं और न ही उन्हें पीछे मुड़कर अतीत में देखना पसंद है, बल्कि वे आज की तरफ देखते हैं.

उनसे पूछे जाने पर कि वह अपने स्टारडम से खुद को कैसे अलग कर लेते हैं? इस पर अभिनेता ने कहा, "मैं इसके बारे में नहीं सोचता हूं. मुझे इसकी परवाह नहीं है. मैं बाहर बहुत ज्यादा नहीं जाता हूं. मैं अपनी शक्ति का प्रदर्शन नहीं करता हूं. मुझे लगता है कि हम दोनों (काजोल और उन्हें) को इसकी परवाह नहीं है. हम अपनी जगह पर खुश हैं."

हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक का मानना है कि वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे उनकी प्रसिद्धि की कीमत अदा करें. इस बात पर अजय भी उनसे सहमत हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि यह वास्तव में संभव नहीं हो पाता है.

दो बच्चों के पिता अजय ने कहा, "मैं उनसे सहमत हूं. लेकिन, क्या यह संभव है? मुझे नहीं पता कि ऐसा हो सकता है या नहीं." न्यासा और युग पर लगातार स्पॉटलाइट आपको परेशान करती है? इस पर अभिनेता ने कहा, "यह मुझे काफी परेशान करता है. लेकिन मुझे लगता है कि बच्चे भी समझदार हैं कि अगर वे अपने माता-पिता से बहुत सारी सकारात्मक चीजें प्राप्त करते हैं, तो कुछ नकारात्मक भी होंगे."

फिल्म जगत में 28 वर्षों तक काम करने के बाद और 100 से अधिक फिल्मों में काम करने के बाद अजय को कई प्रतिभाओं से पूर्ण एक स्टार के रूप में जाना जाता है. वह एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता हैं और वह गाना भी गा चुके हैं. ये सभी चीजें उनके स्टार स्टेटस को और भी दमदार बनाती है.

कुछ प्रशंसकों के लिए अजय बॉलीवुड के गंभीर अभिनेता हैं, जिन्होंने दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं. दूसरों के लिए वह शानदार एक्शन स्टार हैं. वहीं कुछ उन्हें कॉमेडी हीरो भी मानते हैं. उनके फिल्मों के चयन ने उन्हें बाकियों से अलग बनाया है, जो हैं 'विजयपथ', 'दिलजले', 'गंगाजल', 'ओमकारा', 'दृश्यम', 'टोटल धमाल', 'दिलवाले', 'हम दिल दे चुके सनम', 'कंपनी', 'युवा', 'गोलमाल' व 'सिंघम' फ्रेंचाइजी, वहीं उन्हें आखिरी बार 'दे दे प्यार दे' में देखा गया था.

अब उन्हें आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में देखा जाएगा, जिसमें काजोल भी हैं. वहीं वह 'फुटबाल' में महान फुटबॉलर सैयद अब्दुल रहीम की कहानी को भी पर्दे पर जीवंत करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget