एक्सप्लोरर

सलमान खान की सजा पर बोले राज बब्बर, आज नहीं तो कल मिलेगा न्याय

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने काले हिरण के शिकार मामले में दोषी ठहराये गये बालीवुड स्टार सलमान खान को लोगों की मदद करने वाला एक बेहतरीन इंसान करार देते हुए आज उम्मीद जतायी कि ‘आने वाले कल में उसे न्याय मिलेगा.’

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राज बब्बर ने काले हिरण के शिकार मामले में दोषी ठहराये गये बालीवुड स्टार सलमान खान को लोगों की मदद करने वाला एक बेहतरीन इंसान करार देते हुए आज उम्मीद जतायी कि ‘आने वाले कल में उसे न्याय मिलेगा.’ जोधपुर की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दो काले हिरणों की हत्या के मामले में आज पांच साल के कारावास की सजा सुनाई जिसके बाद उन्हें जोधपुर केन्द्रीय कारागार ले जाया गया. इस अदालती फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता राज बब्बर ने मीडिया से कहा कि सलमान एक ऐसा बेहतरीन इंसान है जो मजहब, जात-बिरादरी को देखे बिना लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है. उन्होंने इसे अपनी निजी राय बताते हुए कहा कि आने वाले कल में उसे न्याय मिलेगा. राज बब्बर ने कहा कि सलमान एक बहादुर शख्स है. उसकी जिंदगी में पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं. पर वह इन सब को पार कर आगे निकला है. आपको बता दें कि बीस साल पुराने काला हिरण शिकार केस में सलमान खान  को पांच साल की सजा सुनाई गई है.  इसके साथ ही उन पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. इस मामले में बाकी सितारों सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को संदेह के लाभ पर जोधपुर कोर्ट ने बरी कर दिया है. सजा का ऐलान होते ही कोर्ट रुम में मौजूद उनकी बहनें अलवीरा और अर्पिता रो पड़ीं थी. ये मामला कांकाणी गांव में दो काले हिरण के शिकार का है. साल 1998 में एक और दो अक्टूबर की रात सलमान खान ने अलग-अलग इलाकों में काले हिरण का शिकार किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget