एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: अमिताभ से ना मिल पाने पर रेखा ने कहा था- मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का एहसास नहीं...

Happy Birthday Rekha: रेखा के 64वें बर्थडे पर आपको बता रहे हैं उस घटना के बार में जब अमिताभ बच्चन से ना मिल पाने के कारण रेखा ने कहा था, 'मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का ये एहसास नहीं'

नई दिल्ली: 63 साल की उम्र में भी रेखा को लेकर लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है. उन्होंने कभी खूबसूरत बनकर लोगों पर कहर ढ़ाया तो कभी उमराव जान बनकर अपना जलवा बिखेरा. उनकी फिल्में तो चर्चित रहीं हीं लेकिन उससे ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही. जिस महफिल में भी वो नज़र आती हैं वहां रौनक बढ़ जाती है. रेखा मांग में सिंदूर भरती हैं, रहस्यमयी जीवन जीती हैं. जब भी उनका नाम आता है तो अमिताभ बच्चन का नाम खुद-ब-खुद ज़ुबान पर आता जाता है. दोनों ने कभी खुलेआम प्यार का इजहार तो नहीं किया लेकिन इनके चर्चे हर गली मोहल्ले में होते थे. रेखा के 64वें बर्थडे पर आपको बता रहे हैं उस घटना के बार में जब अमिताभ बच्चन से ना मिल पाने के कारण रेखा ने कहा था, 'मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का ये एहसास नहीं'

  • जब 1983 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद अमिताभ जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे. ऐसा कहा जाता है कि तब तक रेखा और अमिताभ एकदूसरे से अलग हो चुके थे. अमिताभ के साथ हुए इस हादसे के बाद रेखा खुद को रोक नहीं पाईं और बच्चन साहब की एक झलक देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गईं.
  •  इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि रेखा को अमिताभ से मिलने नहीं दिया गया. रेखा को इस घटना से बेहद धक्का लगा. बर्थडे स्पेशल: अमिताभ से ना मिल पाने पर रेखा ने कहा था- मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का एहसास नहीं...
  • एक मैगज़ीन को दिए बयान में उन्होंने उस लम्हें का जिक्र करते हुए कहा, ''सोचिए मैं उस शख्स को ये नहीं बता पाई कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. मैं ये महसूस नहीं कर पाई कि उस शख्स पर क्या बीत रही है. मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का ये एहसास नहीं. मौत भी इतनी बुरी नहीं होती होगी.''
  • इस बयान से साफ था कि अलग होने के बावजूद रेखा के दिल में अमिताभ के लिए प्यार कम नहीं हुआ था. वहीं अमिताभ ने इस रिश्ते की बात से हमेशा नकारा. उनके मुताबिक तो रेखा बस उनकी को-स्टार थीं, इससे ज्यादा कुछ नहीं.

आपको बता दें कि रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था.  रेखा का असली नाम भानुरेखा है. उनके जन्म के समय उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी. रेखा के पिता तमिल फिल्मों के सुपरस्टार जैमिनी गणेशन और मां अभिनेत्री पुष्पावली हैं. उनके पिता ने उनके बचपन में उन्हें अपनी संतान के रूप में स्वीकार नहीं किया था. जब बढ़ती उम्र में रेखा की मां पुष्पावल्ली को फिल्मों में काम मिलना बंद हुआ तो घर के आर्थिक हालात बिगड़ गए और 13 साल की रेखा को फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

बर्थडे स्पेशल: अमिताभ से ना मिल पाने पर रेखा ने कहा था- मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का एहसास नहीं...

रेखा ने 1969 में रेखा अपनी मां के साथ हिंदी फिल्मों में किस्मत आज़माने मुंबई आ गईं. रेखा की पहली डेब्यू फिल्म अंजाना सफ़र थी जिसमें उनके अपोजिट हीरो बिस्वजीत थे. ये फिल्म किसी कारण बस उस वक्त रिलीज नहीं हो पाई. 8 साल बाद किसी और टाइटल के साथ ये फिल्म रिलीज हुई. रेखा की पहली हिंदी रिलीज थी सावन भादो. अपने 45 साल के करियर में रेखा करीब 180 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं. 2012 में रेखा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया. रेखा अब बहुत कम फिल्मों में काम करती हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्में 'कुड़ियों का है ज़माना', 'सदियां' और 'सुपर नानी' फ्लॉप रहीं लेकिन रेखा को लेकर लोगों की दिलचस्पी कम नहीं होती. जल्द ही रेखा 'यमला पगला दीवाना: फिर से' फिल्म के एक गाने में बहुत ही  ग्लैमरस अवतार में नज़र आने वाली हैं.

एबीपी न्यूज़ की तरफ से रेखा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget