एक्सप्लोरर

Birthday Special: पहले ही गाने के लिए जीता था नेशनल अवॉर्ड, UK में उनके नाम से मनाया जाता है 'श्रेया घोषाल डे'

Shreya Ghoshal Birthday Special : अपनी आजाव से सबके दिलों पर राज करने वाली श्रेया घोषाल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ बेहद खास बातें...

Shreya Ghoshal Birthday Special : सुरीली आवाज की मल्लिका और बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली श्रेया घोषाल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहीं हैं. श्रेया घोषाल उन चुनिंदा सिंगर्स में से एक हैं जिन्हें एक या दो बार नहीं बल्कि 4 बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा चुका है. इसके अलावा 6 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स भी उन्होंने अपने नाम किए हैं. सिंगिग में अवॉर्ड्स जीतने का ये सिलसिला तो बहुत लंबा है. लेकिन आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं. श्रेया घोषाल एक हिंदू- बंगाली परिवार ताल्लुक रखती हैं और उनका शुरुआती जीवन पश्चिम बंगाल में बीता है. हालांकि उन्होंने अपनी ज्यादातर पढ़ाई राजस्थान में पूरी की है. श्रेया घोषाल ने बेहद कम उम्र में ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था. बताया जाता है कि मात्र 4 साल की उम्र से ही श्रेया म्यूजिक सीख रही हैं.Birthday Special: पहले ही गाने के लिए जीता था नेशनल अवॉर्ड, UK में उनके नाम से मनाया जाता है 'श्रेया घोषाल डे इतना ही नहीं मात्र 6 साल की उम्र में ही उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था. श्रेया घोषाल ने बेहद कम ही उम्र में सिंगिग जगत में अपना एक खास मुकाम बना लिया था. वहीं, अगर उनकी पहली एलबम की बात करें तो उन्होंने 14 साल की उम्र में अपनी पहली स्टूडियो एलबम रिकॉर्ड की थी. जिसमें एक या दो नहीं बल्कि 14 गाने थे. ये एक बंगाली एलबम थी. बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रेया घोषाल को मात्र 18 साल की उम्र में ही उनका पहला नेशनल अवॉर्ड मिल गया था. उन्हें ये अवॉर्ड साल 2002 में आई फिल्म 'देवदास' के लिए मिला था. ऐसी है उनकी पर्सनल लाइफ श्रेया घोषाल के पिता न्यूक्लियर पॉवर कॉपरेशन ऑफ इंडिया में काम किया करते थे. वहीं, इनकी मम्मी लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. श्रेया घोषाल की इस सफलता का सारा क्रेडिट उनके पेरेंट्स को जाता है.Birthday Special: पहले ही गाने के लिए जीता था नेशनल अवॉर्ड, UK में उनके नाम से मनाया जाता है 'श्रेया घोषाल डे जिन्होंने बेहद कम उम्र में उनकी आवाज के जादू को पहचाना और उन्हें संगीत की ट्रेनिंग दिलवाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं श्रेया घोषाल को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी मम्मी उनके साथ तानपुरा भी बजाया करती थीं. श्रेया घोषाल ने साल 2015 में अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी रचा ली. उन्होंने बंगाली रीति रिवाजों के अनुसार शादी की. बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रेया ने शिलादित्य को करीब 10 साल तक डेट किया था. कुछ मजेदार फैक्ट्स
  • श्रेया घोषाल ने एक या दो नहीं अब तक 12 भारतीय भाषाओं में गीत गाए हैं. इनमें हिंदी, बंगाली, असमी, कन्नड़ जैसी प्रमुख भाषाएं शामिल हैं.
  • श्रेया घोषाल एक ऐसी सिंगर हैं जिनकी आवाज एक या दो नहीं बल्कि पांच जॉनर्स में पसंद की जाती है. इसमें गजल, क्लासिकल , पॉप , फिल्म्स और भजन शामिल हैं.
  • श्रेया घोषाल को बॉलीवुड में सबसे पहला ब्रेक फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने दिया था. श्रेया घोषाल ने सिंगिग रियालिटी शो 'सा रे गा मा पा' में हिस्सा लिया था जहां उनकी आवाज की खूबसूरती को संजय लीला भंसाली ने पहचाना और अपनी फिल्म 'देवदास' में गाने का मौका दिया. श्रेया ने भी संजय को निराश नहीं किया और उन्होंने अपने गाने 'बैरी पिया' के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड जीता.
  • श्रेया घोषाल अब तक अलग-अलग भाषाओं में 1000 से भी ज्यादा गाने गा चुकी हैं.
  • साल 2013 में श्रेया घोषाल को संगीत जगत में दिए उनके अद्वितीय योगदान के लिए यूनाइटेड किंगडम (UK) ने  House of Commons of the United Kingdom के सम्मान से नवाजा. ये लंदन में किसी भी भारतीय गायक को दिया गया अब तक सबसे बड़ा सम्मान है.
  • इतना ही नहीं लंदन में 26 जून को श्रेया घोषाल डे के रूप में मनाया जाता है.
  • श्रेया घोषालअपने गानों के चयन को लेकर बेहद स्ट्रिक्ट रहती हैं और वो किसी भी ऐसे गाने को चुनती जिसमें आपत्तिजनक या डबल मिनिंग लिरिक्स होते हैं.
View this post on Instagram
 

I absolutely enjoy performing this song with my band in my concerts! #ORangrez @shankarehsaanloy

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget