एक्सप्लोरर

YearEnder 2017: इस सुपरस्टार के नाम रहा ये साल, फिल्मों ने की जमकर कमाई

2017 में बॉक्स ऑफिस पर किस बॉलीवुड दिग्गज का बोलबाला रहा और कुल मिलाकर किस स्टार ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम किया.

नई दिल्ली: 2017 में बॉक्स ऑफिस पर किस बॉलीवुड दिग्गज का बोलबाला रहा और कुल मिलाकर किस स्टार ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम किया. बॉलीवुड के बड़े स्टार्स शाहरुख खान , सलमान खान, आमिर खाम, अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में रिलीज भी हुई और दर्शकों ने पसंद भी किया. लेकिन इस साल इन स्टार्स का जलवा जरा फीका पड़ता दिखा. हालांकि कई फिल्में दर्शकों ने पसंद भले ही न की हों लेकिन हॉल में देखने जरूर गए. दर्शकों के इसी प्यार ने इन स्टार्स की फिल्मों की कमाई बढ़ाई. secret-superstar13 आमिर खान : सीक्रेट सुपरस्टार बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान की सिर्फ एकही फिल्म रिलीज हुई और इस फिल्म में भी आमिर मुख्य भूमिका में नजर नहीं आए. आमिर खान प्रोडक्शन्स की तले बनी इस फिल्म में दंगल गर्ल जायरा वसीम मुख्य भूमिका में थी. फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की थी जो अपने सपनों को उड़ान देना चाहती है लेकिन रूढ़िवादी सोच उसके पैरों में बेड़ियां बन जाती हैं. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी उम्मीद के हिसाब से काफी बेहतर रहा. फिल्म ने ऑल ओवर बॉक्स ऑफिस पर करीब 132 करोड़ रुपए की कमाई की. ये फिल्म 15 करोड़ के बजट में बनी थी. फैन की मौत के बारे में सुनकर शाहरुख को सदमा लगा है. उन्होंने कहा, “सबकी तरफ से हमारी प्रार्थना और शुभकामनाएं पूरे परिवार के साथ हैं. हमारे कुछ लोग वहां उनके परिवार के साथ मौजूद हैं.” शाहरुख खान : रईस  किंग खान की भी इस साल एक ही फिल्म रिलीज हुई. फिल्म में शाहरुख लीड रोल में थे और इस फिल्म शाहरुख की लुक्स को लेकर खूब चर्चा हुई. फिल्म में पहली बार किंग खान आंखों में सुरमा लगाए हुए नजर आए. फैंस ने शाहरुख के इस लुक को खबू पसंद किया. फैंस की दीवानगी का आलम ये रहा कि ये फिल्म 2017 में सर्च किए गए टॉपिक्स में टॉप पर रहा. फिल्म की कहानी को लेकर विवाद भी हुआ और फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान की मौजूदगी ने विवादों को और भी हवा दे दी. हालांकि इस सब के बाद भी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया. करीब 128 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने ऑल ओवर बॉक्स ऑफिस पर करीब 308 करोड़ की कमाई की. YearEnder 2017: इस सुपरस्टार के नाम रहा ये साल, फिल्मों ने की जमकर कमाई अजय देवगन: गोलमाल अगेन अजय देवगन और रोहित शेट्टी की रॉकिंग जोड़ी इस बार फिर हंसी का बुलबुला लेकर आई. फिल्म गोलमाल अगेन रिलीज हुई और इसने दर्शकों को खूब गुदगुदाया. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अर्शद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, परिणीति चोपड़ा, श्रेयस तलपड़े और तबू जैसे कई सुपरहिट कलाकार थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 80 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन मिलाकर कुल 300 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म के निर्देशक रोहिट शेट्टी थे और ये गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म थी.akshay-stresses-importance-toilets-homes-0001 अक्षय कुमार: टॉयलेट एक प्रेम कथा, जॉली LLB 2 इस साल अक्षय कुमार की दो फिल्में रिलीज हुईं. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर  अच्छा प्रदर्शन किया. अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' रिलीज से पहले ही अपने विषय को लेकर चर्चा में रही. फिल्म ने रिलीज के बाद खूब सुर्खियां और तारीफें बटोरी. फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थी और फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 18 करोड़ की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड मिलाकर करीब 2016 करोड़ की कमाई की. दूसरी फिल्म थी ''जॉली एलएलबी 2'' भी दर्शकों को पसंद आई. वैसे तो ये फिल्म 2013 में आई फिल्म ''जॉली एलएलबी'' का सीक्वल थी. लेकिन फिल्म की कहानी एक नए सिरे से लिखी गई थी. फिल्म में अक्षय के साथ हुमा कुरैशी नजर आईं. वहीं, अन्नु कपूर और सौरभ शुक्ला भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए. फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था. करीब 30 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड मिलाकर करीब  197 करोड़ की कमाई की. TigerZindaHaiसलमान खान : ट्यूबलाइट, एक था टाइगर बाहुबली के बाद बॉलीवुड के दबंग खान का जादू चला दर्शकों के दिलो पर. 2017 जाते-जाते सलमान खान और उनके फैंस को एक हिट फिल्म देकर गया. साल की आखिरी रिलीज 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया. इस खबर के लिखे जाने तक फिल्म वर्ल्ड वाइड मिलाकर करीब 359 करोड़ की कमाई कर चुकी है और अभी भी फिल्म की कमाई लगातार जारी है. फिल्म में दबंग खान के लंबे समय बाद कैटरीना कैफ बड़े पर्दे पर नजर आई और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया.  फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. वहीं सलमान की दूसरी सलमान खान की दूसरी फिल्म ट्यूबलाइट ने सुर्खियां तो खूब बटोरी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सलमान का जादू चल नहीं पाया. फिल्म में सोहेल खान भी नजर आए. फिल्म में सलमान खान और निर्देशक कबीर खान की हिट जोड़ी भी थी लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींच पाने में कामयाब नहीं रहा. करीब 135 करोड़ की लागत में बनी फिल्म ने वर्ल्ड वाइड मिलाकर 211 करोड़ की कमाई की.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget