एक्सप्लोरर

पोर्नोग्राफी मामले में पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- 20 सितंबर तक पुलिस ना करे कोई ठोस कार्रवाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूनम पांडे और शेर्लिन चोपड़ा को पोर्नोग्राफी मामले में बड़ी राहत दी है.  बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस को आदेश दिए है कि इन दोनों के खिलाफ 20 सिंतबर तक कोई भी ठोस कारवाई ना की जाए.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूनम पांडे और शेर्लिन चोपड़ा को पोर्नोग्राफी मामले में बड़ी राहत दी है.  बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस को आदेश दिए है कि इन दोनों के खिलाफ 20 सिंतबर तक कोई भी ठोस कारवाई ना की जाए.

गिरफ़्तारी के डर से दोनो अभिनेत्रियों ने एबीए के लिए कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था. इस मामले में अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को समन जारी किया गया था. शर्लिन चोपड़ा को ये समन मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने जारी किया था और कहा है कि वो आज सुबह 11 बजे हाजिर हों और अपना बयान दर्ज कराएं. शर्लिन चोपड़ा को डर था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.

27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं राज कुंद्रा

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. उन पर आरोप है कि वो पोर्न फिल्में बनवाते थे. इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. 

राज कुंद्रा पिछले कुछ दिनों से पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ चल रही है. इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. अभिनेत्री पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा ने भी उनके लिए काम किया था. गिरफ्तारी के डर से ही ये दोनों अभिनेत्रियां बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं थीं. 

राज कुंद्रा से साथ केस लड़ रही हैं पूनम पांडे

पूनम पांडे ने राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद उनसे संबंधित कई राज खोले. उन्होंने बताया कि राज कुंद्रा के साथ काम करना उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती थी. आपको बता दें कि पूनम पांडे अभी राज कुंद्रा के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं. 

उन्होंने बताया है कि इन लोगों के साथ प्रोफेशनली जुड़ना उनकी सबसे बड़ी गलती थी, यह लोग फ्रॉड हैं. पढ़ें पूनम की पूरी कहानी, उनकी जुबानी

शर्लिन चोपड़ा ने कहा- मैं अंडरग्राउंड नहीं हूं

हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए कहा था, “पिछले कुछ दिनों से कई पत्रकार और मीडिया रिपोर्ट्स मुझे कॉल/ वॉट्सएप/ ईमेल कर रहे हैं यह कहकर कि मैं आगे आकर इस विषय पर कुछ कहूं. आप को बता दूं कि जिस व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर को सबसे पहले इस विषय पर बयान दिया, वो कोई और नहीं बल्कि मैं हूं."

ट्वीट में अभिनेत्री ने आगे कहा, "मैं अंडरग्राउंड नहीं हुई. ये शहर या देश छोड़कर भागने की कोशिश नहीं की. मार्च 2021 में सायबर सेल के ऑफिस पर जाकर मैंने अपना निष्पक्ष बयान दिया. दोस्तों इस विषय पर कहने को बहुत कुछ है लेकिन क्योंकि ये मैटर सब-ज्यूडिस है इसलिए इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए अनुचित होगा. इसलिए मैं आप सबसे अनुरोध करती हूं कि वो महाराष्ट्र सायबर सेल से संपर्क करें और अपने प्रश्न उनके सामने रखें. और हो सके तो उनसे मेरे बयान के कुछ अंश शेयर करने की अपील करें.”

क्या है पूरा मामला

मुंबई पुलिस ने अब तक राज कुंद्रा सहित 10 लोगों को पोर्न फिल्मों के निर्माण में कथित संलिप्तता और उन्हें मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस साल फरवरी में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया था. राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने लंदन की एक कंपनी के साथ गठजोड़ किया था, जो एक मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स के माध्यम से अश्लील कंटेंट स्ट्रीमिंग में शामिल थी.

यह भी पढ़ें

Raj Kundra: पूनम पांडे का आरोप- राज कुंद्रा ने 'मैं तुम्हारे लिए कपड़े उतार दूंगी' मैसेज के साथ मेरा नंबर लीक किया

Raj Kundra Case: पॉर्न फिल्‍मों में काम करने के लिए इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर साइन करती थीं मॉडल्‍स, बोल्ड से लेकर न्यूड.. ये थीं शर्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए रामानंद सागर के पोते, फिल्म की तारीफ में कही ये बात
'रामायण' का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए रामानंद सागर के पोते, फिल्म की तारीफ में कही ये बात
Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 5बजे तक कलेक्शन 80 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 5 बजे तक कलेक्शन 80 करोड़ के पार
'टॉक्सिक' में अपने किरदार पर कियारा आडवाणी का खुलासा, कहा- 'ऐसा ही रोल ढूंढ रही थी'
'टॉक्सिक' में अपने किरदार पर कियारा आडवाणी का खुलासा, कहा- 'ऐसा ही रोल ढूंढ रही थी'
'रामायण' का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल
'रामायण' का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget