एक्सप्लोरर

Raj Kundra Case: पॉर्न फिल्‍मों में काम करने के लिए इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर साइन करती थीं मॉडल्‍स, बोल्ड से लेकर न्यूड.. ये थीं शर्ते

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद रोज हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में क्राइम ब्रांच को उस कॉन्‍ट्रैक्‍ट की कॉपी मिली है. जिसपर साइन करवाकर मॉडल्स को इन फिल्मों में काम दिया जाता था.

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस पुलिस को हाल ही में एक अहम सुराग मिला है. बता दें कि क्राइम ब्रांच को के हाथ अब वो कॉन्‍ट्रैक्‍ट लगा है.जिसपर मॉडल्स के साइन करवाकर उनसे इन फिल्मों में काम करवाया जाता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि, एक्‍टर्स और एक्‍ट्रेसेस को साइन करते वक्त कहा जाता था कि उन्हें वेब सीरीज में काम करना होगा. जबकि उस कॉन्‍ट्रैक्‍ट में किसी भी शो का नाम मेंशन नहीं किया जाता था. इसके साथ ही इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट में ये भी लिखा जाता था कि अगर स्‍क्र‍िप्‍ट की डिमांड होगी तो उन्हें  बोल्‍ड, टॉपलेस और न्‍यूड सीन भी शूट करने होंगे.

पुलिस की चार्जशीट में भी था इसका जिक्र

बता दें कि क्राइम ब्रांच की तरफ से इस केस के लिए जो पहली चार्जशीट तैयार की गई है उसमें भी इन स्‍क्र‍िप्‍ट का भी जिक्र किया गया है. वहीं जांच में पुलिस को एक 'धोखा' नाम की फिल्‍म की स्क्रिप्ट मिली थी. जिसे एक्टर्स को दिखाया जाता था. इसमें सभी सीन और स्‍क्रीनप्‍ले लिखे हुए थे. साथ ही इसमें न्‍यूड सीन्‍स का भी जिक्र किया हुआ था. वहीं जब कोई एक्टर या मॉडल्‍स इन सीन्स को करने से मना करता तो उसे कॉन्‍ट्रैक्‍ट दिखाकर उसपर दबाव बनाया जाता था.

कई एक्ट्रेस और मॉडल्स ने किए खुलासे

पुलिस के सामने पूनम पांडे से लेकर गहना वशिष्‍ठ और कई फेमस मॉडल्‍स ने भी इन बातों का खुलासा किया है. कि काम देते वक्त उनसे पर भी ऐसे ही कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर साइन करवाए गए है. वहीं कुछ पीड़ितों ने तो पुलिस को ये  भी बताया था कि ये पूरा कॉन्‍ट्रैक्‍ट इंग्लिश में होता था और साइन करते वक्त वहां मौजूद लोग इसे अपने हिसाब से हमें समझाकर साइन करवा लेते थे. और इसके बाद उन्हें शूट करने के लिए धमकी दी जाती थी.

ये लिखा होता था कॉन्ट्रैक्ट

इस कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता था कि, मुझे खुशी है कि आपने मुझे अपनी नई वेब सीरीज ....में बतौर आर्टिस्‍ट कास्‍ट किया है. मेरा मेहनताना 10 हजार रुपये है. फ्ल‍िज मूवीज के बैनर तले बन रही ये वेब सीरीज दुनिया के एक बड़े ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर .... इस दिन रिलीज होगी. मैं सहमती देती हूं की मैं इस फिल्म के लिए अंतरंग, कामुक, बोल्ड सीन्स जैसे लिपलॉक, स्मूच, टॉपलेस न्यूड सीन दूंगी. मैं अपनी सहमती से ये सीन दे रही हूं और मुझ पर इसके लिए प्रोडक्शन हाउस का कोई दबाव नही हैं. मैं घोषणा करती हूं कि मुझे इस बात पर कोई आपत्ती नहीं हैं कि प्रोडक्शन हाउस फिल्‍म में मेरे बोल्ड/कामुक/टॉपलेस/न्यूड सीन को किसी ओटीटी प्‍लेटफॉर्म या वेबसाइट पर रिलीज करे. मैं इस ओर कोई दावा या आरोप नहीं लगाऊंगी.

यहां से मिली स्‍क्र‍िप्‍ट

आपको बता दें कि फरवरी में पुलिस ने मड आइलैंड के ग्रीन विला बंगले पर छापेमारी की थी. जहां से उन्हें एक मेमरी कार्ड मिला था. उसी में ये पॉर्न फिल्म की शूटिंग की पूरी स्‍क्र‍िप्‍ट थी. फिलहाल क्राइम ब्रांच इस मामले की पूरे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Raj Kundra Case: पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए क्या राज कुंद्रा ने 25 लाख रुपए की घूस? केस में सह आरोपी ने किया गंभीर दावा

Raj Kundra Net Worth: राज कुंद्रा ने चंद सालों में इकट्ठा की अकूत संपत्ति, 9 कंपनियों के मालिक साल में कमाते हैं इतना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget