एक्सप्लोरर

BALA Trailer: बाल झड़ने से लेकर काले रंग जैसे कई अहम मसलों को उठाती है 'बाला', मजेदार है ट्रेलर

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर में एक बार फिर आयुष्मान खुराना अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर में एक बार फिर आयुष्मान खुराना अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं जो बाल झड़ने की समस्या का शिकार है.

फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ट्रेलर की शुरुआत होती है हमारे देश में दिए जाने वाले मेट्रोमोनियल एड्स से. पहले ही सीन में आयुष्मान कहते दिख रहे हैं कि हमारे यहां प्रमुख अखबारों में शादी के विज्ञापन में जात-पात पढ़ाई लिखाई से भी पहले गोरी लड़की की मांग रखी जाती है. जिसका मतलब है कि जो गोरा वो सुंदर है.

इस सीन में आयुष्मान खुराना के साथ भूमि पेडनेकर नजर आ रही हैं. इस सीन में आयुष्मान गोरे होने की किसी क्रिम का विज्ञापन करते नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि बाल झड़ने और नए बाल न उगने के कारण परेशानियां झेल रहे 'बाला' को अपनी आम जिंदगी में किस-किस मुश्किल से गुजरना पड़ता है और बाल उगाने के लिए वो क्या से क्या कर गुजरने को तैयार हैं.

हालांकि ट्रेलर में यही दिखाया गया है कि तमाम कोशिशों के बाद भी आयुष्मान खुराना की ये बाल झड़ने की समस्या हल नहीं होती. फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के साथ यामी गौतम भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. 'विकी डोनर' के बाद आयुष्मान और यामी सात साल बाद इस फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे.

इसका निर्देशन 'स्त्री' के फेम अमर कौशिक ने किया है. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कानपुर में हुई है. फिल्म में उत्तर प्रदेश के कानपुर की लगभग हर मशहूर जगह को दिखाई जाएगी, जिनमें मॉल रोड, सिविल लाइन्स, मेथोडिस्ट हाई स्कूल और अनवरगंज रेलवे स्टेशन शामिल है.

इसे लेकर निर्देशक ने कहा, "मेरी फिल्म एक छोटे शहर के आदमी के बारे में है. मैंने सोचा कि कानपुर इसके लिए आदर्श लोकेशन है. बड़े पर्दे पर दिखाए जाने के लिए यहां कई आकर्षक स्थान हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget