एक्सप्लोरर

अगर हुई अक्षय और टाइगर की फाइट तो किसकी होगी जीत? खुद खिलाड़ी कुमार ने बताया कौन बनेगा विजेता

Bade Miyan Chote Miyan Star: बॉलीवुड के दो एक्शन हीरो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' है. दोनों एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में एक-दूसरे की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Bade Miyan Chote Miyan Stars: एक्शन फिल्मों के दीवानों के लिए इस ईद पर 'बड़े मियां छोटे मियां' आ रही है. ये फिल्म 90's में आई गोविंदा और अमिताभ बच्चन की फिल्म की सीक्वल नहीं है. ईद 2024 पर रिलीज होने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन पैक्ड फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे. फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों स्टार्स आजकल हर जगह साथ आते-जाते हैं.

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन के दौरान जब टाइगर और अक्षय से पूछा गया कि अगर कोई फाइट हुई तो कौन जीतेगा. इसपर दोनों एक्टर्स के अलग-अलग और काफी मजेदार जवाब रहे.

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ में कौन है ताकतवर?

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे. यहां दोनों ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही इस इवेंट पर दोनों ने अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को भी प्रमोट किया. इस दौरान जब अक्षय और टाइगर से पूछा गया कि अगर दोनों में लड़ाई होती है तो कौन जीतेगा? 

इसपर पहले अक्षय कुमार ने जवाब दिया. अक्षय कुमार ने कहा, 'उम्र के हिसाब से मैं लेकिन असल में ये जीतेगा क्योंकि ये उम्र में छोटा है.' अक्षय ने इसपर आगे कहा, '3 साल के बाद मैं 60 का हो जाऊंगा. तो यही (टाइगर) ही जीतेगा.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इस पर टाइगर ने तुरंत कहा, 'आप तो बेइज्जती कराओगे मेरी. उम्र बस एक नंबर है इनके लिए.' इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं. हालांकि दोनों ही बेहतरीन एक्शन हीरो हैं और कौन जीतेगा ये तो कहना मुश्किल है लेकिन दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है.

वैसे इन दिनों अक्षय और टाइगर के इंस्टाग्राम पर अकाउंट्स पर आप वीडियो देख सकेंगे जिसमें दोनों ही एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी हैं जबकि इसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है.

यह भी पढ़ें: 13 साल बड़े Naseeruddin Shah पर कैसे आया था इस एक्ट्रेस का दिल? कई साल लिव इन में रहने के बाद की थी शादी, जानें किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget