एक्सप्लोरर

'बॉक्स ऑफिस सक्सेस को कोई प्रिडिक्ट नहीं कर सकता', बैक टू बैक फ्लॉप देने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

Askhay Kumar: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के ट्रेलर लॉन्च पर अपनी बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों पर बात की और कहा कि सफलता या असफलता को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता.

Akshay Kumar On His Flop Films: बॉलीवुड के हर स्टार्स ने अपने करियर में उतार चढ़ाव का दौर देखा है. कईं बड़े-बड़े सितारों की फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप भी रहीं लेकिन इन स्टार्स ने मुश्किल दौर में भी हिम्मत नहीं हारी. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी इन्हीं सितारों में से एक हैं. अक्षय कुमार की पिछली कईं फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हालांकि एक्टर फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद लगातार मेहनत कर रहे हैं. हाल ही में 'बड़े मियां छोटे मियां' के ट्रेलर लॉन्च पर ​​अक्षय कुमार ने बैक टू बैक फ्लॉप देने पर चुप्पी तोड़ी.

अक्षय कुमार ने बैक टू बैक फ्लॉप देने पर तोड़ी चुप्पी
बता दें कि अक्षय कुमार की पिछली रिलीज 'सेल्फी' और 'मिशन रानीगंज' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. एक्टर को इन फिल्मों से बड़ी उम्मीद थी हालांकि ये फिल्में दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरीं. वहीं लगातार फ्लॉप देने पर बात करते हुए अक्षय कुमार कहा कि एक अभिनेता के रूप में वह अपनी हर फिल्म मे खूब मेहनत करते हैं, लेकिन जब बॉक्स ऑफिस पर सफलता की बात आती है, तो यह एक ऐसी चीज है जिसको कोई प्रिडिक्ट नहीं कर सकता और ना ही कोई कंट्रोल कर सकता है.

एक ही तरह के जॉनर की फिल्में नहीं कर सकता
अक्षय कुमार ने कहा,“हम हर टाइप की फिल्म के लिए कोशिश करते रहते हैं. मैं एक ही तरह के जॉनर तक सीमित नहीं रहता. मैं एक जॉनर से दूसरे जॉनर में जंप करता रहता हूं, चाहे सफलता मिले या नहीं, मैंने हमेशा इसी तरह काम किया है. मैं इसे करता रहूंगा, कुछ ऐसा जो सामाजिक हो, कुछ ऐसा जो अच्छा हो, कुछ कॉमेडी में, कुछ एक्शन में.''

अलग-अलग तरह की फिल्में करने में मजा आता है
उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अलग-अलग तरह की फिल्में करने में मजा आता है.  इससे वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं. भले ही लोग केवल कॉमेडी या एक्शन करने के लिए कहते हों, इसका मतलब यह नहीं है कि अभिनेता केवल इन दो जॉनर में ही अपना अटेम्पट करेगा. एक ही तरह का काम करने से उसमें बोरियत आ जाती है और हम अलग-अलग काम करते रहते हैं. कभी-कभी उनकी फिल्में चलेंगी और कभी-कभी नहीं चलेंगी, लेकिन इससे उनके काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आएगा.

अक्षय ने कभी बैक टू बैक 16 फिल्में दी थीं फ्लॉप
अक्षय की कभी 16 फ्लॉप फिल्में फ्लॉप हुई थी. उस दौर को याद करते हुए एक्टर ने जोर देकर कहा कि उस समय भी उन्होंने अपने वर्कस्टाइल को कंट्रोल नहीं किया था. उन्होंने कहा, ''ऐसा नहीं है कि मैंने यह दौर पहले नहीं देखा है, एक समय था जब मेरे करियर में लगातार 16 फ्लॉप फिल्में थीं. लेकिन मैं वहीं खड़ा रहा और काम करता रहा और मैं अब भी ऐसा करूंगा,”

'बड़े मियां छोटे मियां' से अक्षय को बड़ी उम्मीदें
बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म का एक्शन पैक्ड ट्रेलर बीते दिन रिलीज हुआ जिसे देखने के बाद इस फिल्म से काफी उम्मीदें की जा रही हैं. ये फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. देखने वाली बात होगी कि 'बड़े मियां छोटे मियां' अक्षय के करियर को ट्रैक पर ला पाती है या नहीं. 

यह भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show: इस बार कपिल शर्मा के शो का हिस्सा क्यों नहींं बनीं भारती सिंह? कॉमेडियन ने खुद किया वजह का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा कपूर, बोलते हुए छलक पड़े आंसू
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा, बोलते हुए छलके आंसू

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget