एक्सप्लोरर

बेटे की फिल्में हो रही लगातार फ्लॉप, लेकिन साल के आखिरी 2 महीनों में 1000 करोड़ से भी ज्यादा कमाएगा ये एक्टर!

Baby john New Teaser Out: जैकी श्रॉफ वो करने वाले हैं जो इस साल न तो सलमान खान कर पाए और न ही शाहरुख खान. एक्टर उन फिल्मों का हिस्सा हैं जो आने वाले समय में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती हैं.

Baby john New Teaser Out: वरुण धवन की आने वाली एक्शन फिल्म 'बेबी जॉन' का एक टीजर आज रिलीज हुआ है. इस टीजर की खास बात ये है कि फिल्म में वरुण धवन लीड एक्टर हैं, लेकिन इस टीजर में उनकी थोड़ी सी भी झलक नहीं है. झलक फिल्म में 'बब्बर शेर' बने जैकी श्रॉफ की है.

टीजर देखते ही फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ चुका है क्योंकि जिस बीजीएम के साथ उनकी खतरनाक झलक दिखाई गई है. वो काबिलेतारीफ है. टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि उनका किरदार लीड विलेन का होने वाला है.

वीडियो में वो एक जेल में दिख रहे हैं जिनके सामने दूसरे कैदी खड़े दिखते हैं. वो उनसे भिड़ते हुए दिखते हैं और खुद को 'बब्बर शेर' बोलते हुए भी दिखते हैं. टीजर खत्म होते-होते लोग उनकी बादशाहत मान चुके होते हैं.

जैकी बनेंगे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के एक्टर!
ये साल जैकी श्रॉफ के नाम होने वाला है.  'बेबी जॉन' को 'पठान' बनाने वाले डायरेक्टर एटली ने प्रोड्यूस किया है. तो वहीं डायरेक्शन की कमान 'की' बनाने वाले कलीस ने संभाली है. जैकी श्रॉफ की बात करें तो जैकी आने वाले दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों से जुड़े हैं.

उनकी एक फिल्म 1 नवंबर को रिलीज हो रही है 'सिंघम अगेन'. इस फिल्म में भी जैकी श्रॉफ विलेन के रोल में हैं. ये फिल्म कॉप यूनिवर्स की अगली किस्त है. इस यूनिवर्स की पहले ही सारी फिल्में हिट हो चुकी हैं. ऐसे में इस फिल्म को लेकर जो क्रेज है उसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जुड़ जाएगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वहीं 'बेबी जॉन' को लेकर भी फैंस एक्साइटेड हैं. एटली की फिल्में वैसे भी पहले बहुत धमाल मचा चुकी हैं. उनकी फिल्म पठान ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. ऐसे में वरुण धवन की फिल्म से भी ऐसी ही उम्मीद है कि फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है.

अगर दोनों फिल्में अच्छा कलेक्शन करती हैं, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि जैकी श्रॉफ 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का हिस्सा होने वाले हैं. ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि इसके आगे कुछ एक्टर्स को छोड़ दें तो इस साल बाकी कोई एक्टर छू नहीं पाया है. जाहिर है जैकी श्रॉफ के आने वाले कुछ महीने बहुत बेहतरीन होने वाले हैं.

टाइगर श्रॉफ की चमकेगी किस्मत

टाइगर श्रॉफ के पास पिछले कई सालों से कोई बड़ी हिट नहीं है. इस साल उनके पास 'बड़े मियां छोटे मियां' थी. इस फिल्म में उन्हें अक्षय कुमार का भी साथ मिला, लेकिन ये फिल्म औंधे मुंह गिरी. हालांकि, पापा जिस फिल्म का हिस्सा हैं, टाइगर भी उसी फिल्म का हिस्सा हैं. दोनों सिंघम अगेन में नजर आएंगे. पापा जैकी की मदद के साथ हो सकता है बेटे टाइगर का करियर भी रफ्तार पकड़ ले.

'बेबी जॉन' के बारे में

फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है, सिर्फ उसकी ही शूटिंग बाकी है. फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश, सान्या मल्होत्रा जैसी कलाकार भी हैं.

और पढ़ें: Jigra Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट की 'जिगरा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, जानें कितना हुआ कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 5 बजे तक कलेक्शन 9 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 5 बजे तक कलेक्शन 9 करोड़ के पार
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 5 बजे तक 2 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है...', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट
'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है...', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget