एक्सप्लोरर

इस फिल्म ने तीनों खानों की नींद उड़ा दी थी, 6 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया था रिकॉर्ड

6 साल तक प्रभास की 'बाहुबली 2' हिंदी बेल्ट में भी नंबर 1 रही. हालांकि फिर शाहरुख खान और सनी देओल ने अपनी 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था.

बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे 6 सालों तक कोई हिंदी फिल्म नहीं तोड़ पाई थी. दरअसल साउथ के एक हीरो ने हिंदी बेल्ट में अपनी फिल्म से धमाल मचा दिया था. जिसे देखकर तीनों खानों की नींद उड़ गई थी. ये साउथ हीरो कोई और नहीं प्रभास हैं.

दरअसल 2017 में जब प्रभास स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन' रिलीज हुई, तब किसी ने नहीं सोचा नहीं था कि ये फिल्म हिंदी वर्जन में भी गर्दा उड़ा देगी. 6 साल तक बाहुबली 2 का हिंदी बेल्ट पर एकछत्र राज रहा. लेकिन फिर शाहरुख खान और सनी देओल ने प्रभास की इस फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया था. 

‘बाहुबली 2’ ने हिंदी वर्जन में कौन सा बनाया था रिकॉर्ड?
‘बाहुबली 2’ प्रभास की ब्लॉसबस्टर फिल्म है, इस मूवी ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था. वहीं इसके हिंदी डब वर्जन ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे थे. इसके हिंदी वर्जन का बजट 90 करोड़ था और इसने 510.99 करोड़ (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक) का नेट कलेक्शन किया था. यानी इनवेस्टमेंट पर इसने 468.11 फीसदी का रिटर्न दिया था. इसी के साथ ये साउथ की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली हिंदी डब सीक्वल भी बन गई थी..


इस फिल्म ने तीनों खानों की नींद उड़ा दी थी, 6 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया था रिकॉर्ड

कौन सी फिल्मों ने ‘बाहुबली 2’ का तोड़ा था रिकॉर्ड?
‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन का रिकॉर्ड तोडने की कई बॉलीवुड फिल्मों ने कोशिश की थी लेकिन नाकाम रही. फिर 6 साल तक 'बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन' हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी रही. यहां तक कि रणबीर कपूर भी अपनी ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' से प्रभास की 'बाहुबली 2' के हिंदी कलेक्शन के आंकड़े को नहीं छू पाए थे.

लेकिन  बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान ने अपनी बैक टू बैक आई दो फिल्मों 'पठान' और 'जवान' और फिर सनी देओल ने 'गदर 2' से  ‘बाहुबली 2’ को मात दे दी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'पठान', 'जवान' और 'गदर 2' का हिंदी कलेक्शन इतना रहा था

  • 2023 में रिलीज हुई 'पठान' ने हिंदी में 524.53 करोड़ की कमाई की थी. इसका ग्रॉस कलेक्शन 543.09 करोड़ था.
  • 2023 आई शाहरुख खान की 'जवान' ने हिंदी में 582.21 करोड़ कमाए थे. इसका ग्रॉस कलेक्शन 640.25 करोड़ था.
  • 2023 में ही सनी देओल की 'गदर' आई थी और इसने 525.7 करोड़ की कमाई की थी. 
  • 2017 में आई 'बाहुबली 2' का हिंदी वर्जन में कलेक्शन 510.99 करोड़ था.
  • हालांकि रणबीर की 'एनिमल' 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई थी. एनिमल ने हिंदी में 502.98 करोड़ कमाए थे. इसका ग्रॉस कलेक्शन 553.87 करोड़ था. 

प्रभास अपकमिंग फिल्में
वहीं प्रभास की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो एक्टर अब 'द राजा साब' से बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगे.  ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं प्रभास की अपकिगं फिल्मों की लिस्ट में 'कल्कि 2', 'सालार पार्ट 2', 'स्पिरिट' और 'कन्नप्पा' सहित कई फिल्में शामिल हैं. फैंस एक्टर की इन सभी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

 ये भी पढ़ें:-ऐश्वर्या राय की हमशक्ल एक्ट्रेस को देख लोग कन्फ्यूज़, पूछ रहे आराध्या का हाल चाल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget