एक्सप्लोरर

सलमान खान ने मुंबई पुलिस के सामने दिखाया 'जलवा', स्टेज पर झूमे फिर गाना गाकर जमाई महफिल, देखें वीडियो

Salman Khan Dance And Singing Video: सलमान खान एक इवेंट के दौरान मुंबई पुलिस के सामने डांस करते हुए नजर आए. वहीं सलमान ने अपनी सिंगिंग से भी समां बांध दिया.

Salman Khan Dance And Singing Video: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सलमान खान जहां भी जाते हैं वे अपनी मौजूदगी से समां बांध देते हैं. वहीं अगर सलमान डांस कर दें और गाना गाने लगे तो ये पल उनके फैंस के लिए सोने पर सुहागा होगा. सलमान ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान मुंबई पुलिस के सामने डांस भी किया और गाना भी गाया.

सलमान खान हाल ही में पर्यावरण के अनुकूल गणेशोत्सव को समर्थन देते हुए 'बच्चे बोले मोरया' नाम के इवेंट में शामिल हुए. इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी शामिल हुईं. वहीं इवेंट में बीएमसी कमिश्नर और मुंबई पुलिस कमिश्नर ने भी हिस्सा लिया. इस मौके पर सलमान ने मंच पर डांस किया और गाना भी गाकर सुनाया. वहीं वे इको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति घर पर लाने का संदेश भी देते हुए नजर आए.

देखें सलमान खान का डांस वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

'बच्चे बोले मोरया' इवेंट में सलमान खान ब्लू डेनिम और टी-शर्ट में नजर आए. तगड़ी सुरक्षा के बीच वे इवेंट में शामिल हुए. मंच पर वे अमृता फडणवीस और मुंबई कमिश्नर के साथ मौजूद थे. इसी बीच सलमान ने अपनी फिल्म 'वॉन्टेड' के गाने 'मेरा ही जलवा' पर डांस भी किया. 

सलमान ने गाना भी गाया

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

डांस के अलावा सलमान खान इस इवेंट में गाना गाते हुए भी नजर आए. उन्होंने माइक थामते हुए मंच से ही 'आते जाते जो मिलता है तुमसा लगता है' गाना भी गाया. इस दौरान सलमान की सिंगिंग पर इवेंट में मौजूद लोगों ने उन्हें चीयर करते हुए जमकर तालियां बजाई. 

सलमान ने दिया इको फ्रेंडली गणेशोत्स्व मनाने का संदेश

'बच्चे बोले मोरया' इवेंट में सलमान खान ने मंच से स्पीच भी दी. इस मौके पर एक्टर ने इको फ्रेंडली गणेशोत्सव मनाने का संदेश दिया. गौरतलब है कि अगले महीने देशभर में 10 दिवसीय गणेशोत्स्व की शुरुआत होने वाली है. सलमान ने कहा कि, लाओ इको फ्रेंडली गणेश और अपनी सोसायटी, अपनी बिल्डिंग, अपने घर में ही उसका विसर्जन करो. बहुत खराब लगता है कि आप लोग पीओपी की मूर्ति लेकर आते हैं. उसका विसर्जन करते है ठीक से नहीं होता है. समंदर पर जाते हैं तो देखते है आधे गणेश जी यहां हैं. उनकी सूंड कहीं और पड़ी है. कहीं पर हाथ रह जाता है, कहीं पर पैर. आपके पैर भी मूर्ति पर लगते है ये अच्छी बात नहीं है.

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को कई दिनों तक कंधे पर उठाकर बर्फ में चले थे राजेश खन्ना, शरीर पर पड़ गए थे निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget