एक्सप्लोरर

मन्नत के सामने से गुजरे आयुष्मान खुराना, तो शाहरुख खान से मांग ली दुआ! देखें फोटो

Ayushmann Khurrana Pics: आयुष्मान खुराना ने सुपरस्टार शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर की एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर पर आयुष्मान ने किंग खान के लिए बड़ी बात लिखी है.

Ayushmann Khurrana Shah Rukh Khan Home Mannat: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. आम लोगों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे भी किंग खान के फैंस हैं. उनमें से एक हैं एक नाम मशहूर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का भी है. जी हां, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने रविवार को शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर की एक तस्वीर कर महफिल लूट ली है. साथ ही 'एन एक्शन हीरो' (An Action Hero) एक्टर आयुष्मान ने शाहरुख के लिए बड़ी बात लिखी है. 

आयुष्मान ने मांगी शाहरुख से दुआ

रविवार देर रात अपनी आने वाली फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के प्रमोशन के दौरान जब आयुष्मान खुराना मुंबई के ब्रांदा स्थिति सुपरस्टार शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर से निकले तो उन्होंने इस मौके की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. दरअसल, आयुष्मान खुराना ने ये फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस फोटो में आप देख सकते हैं कि आयुष्मान कार के सनरूफ में से निकल कर मन्नत के बाहर खड़े हैं. इसके साथ ही दुआ में हाथ उठाते हुए आयुष्मान खुराना ने शाहरुख खान के लिए बड़ी कही है. इस फोटो के कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा है- 'मन्नत से होकर गुजर रहा था, एक मन्नत मांग ली.'

यानी यहां आयुष्मान शाहरुख से दुआ मांगने की बात कह रहे हैं. साथ ही इस तस्वीर के बैकग्राउंड में आयुष्मान ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' के टाइटल सॉन्ग को रखा है. सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना की ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है. किंग खान के लिए इस प्यार और सम्मान को देखकर फैंस आयुष्मान खुराना की काफी तारीफ कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

कब रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो'

अपनी अपकमिंग फिल्म 'एन एक्शन हीरो' (An Action Hero) के लिए आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने इस तरह से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से मन्नत मांगी है. बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की ये आने वाले फिल्म क्या कमाल दिखाती है ये तो वक्त ही बताएगा. बता दें कि आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो अगले महीने 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner: गुन्जन सिन्हा बनीं ‘झलक दिखला जा 10’ की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का कैश प्राइज   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget