एक्सप्लोरर

'मुझे कमबैक करने में कोई दिलचस्पी नहीं है...',लुक्स को लेकर ट्रोल हुईं आयशा टाकिया ने फिर लगाई ट्रोलर्स की क्लास, दी ये नसीहत

Ayesha Takia Slams Trollers: आयशा टाकिया ने एक बार फिर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा है और लोगों को अपने काम से काम रखने की सलाह दी है.

Ayesha Takia Slams Trollers: आयशा टाकिया इन दिनों भले ही बी-टाउन के ग्लैमर और लाइमलाइट से दूर हों, लेकिन एक जमाने में उनका नाम अपने दौर की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता रहा है. हाल ही में आयशा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान उनका बदला हुआ लुक देखकर सभी हैरीन रह गए. यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया था. इसपर आयशा ने ट्रोलर्स को लताड़ लगाई थी.

वहीं अब आयशा टाकिया ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल करने को लेकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा है और लोगों को अपने काम से काम रखने की सलाह दी है. उन्होंने बताया  कि दो दिन पहले वे फैमिली मेडिकल इमरजेंसी की वजह से गोवा गई थीं. उनकी बहन अस्पताल में एडमिट हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🧿Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia)

'कमबैक करने में कोई दिलचस्पी नहीं है...'
आयशा ने पोस्ट में लिखा- 'मुझे याद है कि उड़ान भरने से पहले कुछ सेकंड के लिए मुझे कुछ लोगों ने रोका था और मैंने उनके लिए पोज दिया था. देश में मेरे रूप-रंग को क्रिटिसाइज करने के अलावा कोई और मुद्दा नहीं है. लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, इस बारे में अजीब राय की बाढ़ आ गई है. देखना चाहिए था और नहीं देखना चाहिए था. मुझ से बाहर निकलो यार, मुझे कोई भी फिल्म या कमबैक करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, जैसा कि लोग कह रहे हैं.'

जिस लड़की को टीनेजर्स में देखा जाता है उससे...
आयशा ने आगे लिखा- 'मैं अपनी जिंदगी खुशी से जी रही हूं, कभी सुर्खियों में नहीं रहना चाहती, किसी फेम में दिलचस्पी नहीं, किसी फिल्म में नहीं रहना चाहती. प्लीज बेझिझक मेरी बिल्कुल भी परवाह न करें. जिस लड़की को ज्यादातर टीनेजर्स में देखा जाता है, उससे 15 साल बाद भी वैसी ही दिखने की उम्मीद करना. ये लोग कितने हकीकत से परे और अजीब है.'

लोगों को दी खास नसीहत
एक्ट्रेस ने आगे नसीहत दी कि अच्छी दिखने वाली महिलाओं को अलग करने की बजाय लोग अपने वक्त का सही इस्तेमाल करें. उन्होंने लिखा- 'मुझे एक शानदार जिंदगी का आशीर्वाद मिला है और मुझे आपकी राय की जरूरत नहीं है, इसे इंटेरेस्ट रखने वालों के लिए बचाकर रखें. मैं आपकी सारी घटिया एनर्जी वापस भेज रही हूं. बेहतर करो, एक शौक पालो, मजेदार खाना खाओ, अपने दोस्त से बात करो, मुस्कुराओ, चाहे कुछ भी हो जाए ताकि आप इतने दुखी न हों कि आपको एक खूबसूरत ख़ुशहाल महिला को यह बताने की ज़रूरत पड़े कि वह वैसी नहीं दिख रही जैसी आप चाहते थे.'

एक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल
बता दें कि जब आयशा एयरपोर्ट पर नजर आईं तो इस दौरान उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था. उनका वजन काफी बढ़ गया है और एक्ट्रेस का चेहरा भी सूजा हुआ लग रहा था. ऐसे में लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था.

ये भी पढ़ें: मनारा चोपड़ा ने अपनी सक्सेस में बताया प्रियंका चोपड़ा का हाथ, कहा- 'मेरी बहन ने एक फोटोशूट कराया और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 9 बजे तक 4 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget