एक्सप्लोरर

Avatar: The Way of Water तोड़ देगी 'एवेंजर्स एंडगेम' का भारी-भरकम रिकॉर्ड? जानिए क्या है ट्रेड एक्सपर्ट की राय

Avatar The Way of Water Box Office Prediction: जेम्स कैमरूम की फिल्म अवतार 2 कल यानी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है. अब इसके बिजनेस को ट्रेड एक्सपर्ट्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

Avatar The Way of Water Box Office Prediction: फेमस फिल्ममेकर जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) कल यानी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है, जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इसका पहला पार्ट 'अवतार' (Avatar) हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म साबित हुई जिसे वर्ल्डवाइड  2.9 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था. अब ऐसे में अवतार 2 के बिजनेस पर ट्रेड पंडितों की नजर टिकी है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि कमाई के मामले में 'अवतार 2' मार्वल स्टूडियो की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame) का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. 

ओपनिंग डे पर होगा इतने करोड़ का कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी ने 'अवतार 2 'के बिजनेस को लेकर इंडिया टुडे के साथ बातचीत की. उन्होंने बताया कि 'अवतार 2' इंडिया में 40 करोड़ रुपये के ओपनिंग कर सकती है. अक्षय राठी ने कहा, 'बिना किसी संदेह के अवतार 2 ऐतिहासिक शुरुआत करने जा रही है. मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर ये फिल्म भारत में सभी फॉर्मेट में पहले दिन 40 करोड़ रुपये से अधिक कमाई कर जाएगी. इसकी संभावना है कि 'अवतार 2' नॉर्थ और साउथ के साथ-साथ के आईमैक्स, थ्रीडी, 2डी जैसे फॉर्मेट में 40 करोड़ रुपये के पार या उससे ज्यादा कमाई कर सकती है.  

क्या टूटेगा 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड
ट्रेड एनालिस्ट ने आगे कहा, 'अवतार 2 निश्चित रूप से एक बड़ी ओपनर साबित होने वाली है, लेकिन सवाल ये है कि क्या यह 'एवेंजर्स एंडगेम' की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? अब तक ये फिल्म भारत में सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है. हालांकि, अभी हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा. अभी कमाई के नंबर्स को लेकर भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी क्योंकि हमारे पास अभी दो दिन बाकी हैं. शुक्रवार की सुबह ही सबकुछ साफ हो जाएगा. कहा जा रहा है कि 'एवेंजर्स एंडगेम' के बाद 'अवतार 2' दूसरी सबसे बड़ी रिलीज होगी. मालूम हो कि 'एवेंजर्स' के आखिरी पार्ट ने कुल 370 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

मायने रखता है लाइफटाइम कलेक्शन
अक्षय राठी ने बताया कि ओपनिंग डे के कलेक्शन को भूल जाइए. वास्तव में लाइफटाइम कलेक्शन मायने रखता है. मैं दुनियाभर में 'अवतार 2' एक अरब से अधिक के कलेक्शन की भविष्यावाणी करूंगा. अगर ये फिल्म टॉप 5 ग्रॉसर में अपनी जगह नहीं बना पाती है तो आश्चर्य होगा. उन्होंने कहा कि 'अवतार 2' भारत में कम से कम 300 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है . 

टूट जाएगा 'थॉर: लव एंड थंडर' का रिकॉर्ड
अक्षय राठी का मानना है कि 'अवतार 2'  (Avatar 2) पहले वीकेंड में 'थॉर: लव एंड थंडर' (Thor: Love And Thunder) के लाइफटाइम बिजनेस की तुलना में ज्यादा कमाई कर सकती है. 'थॉर लव एंड थंडर' ने एडवांस बुकिंग के जरिए 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसने पांचवें हफ्ते में 100.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बता दें कि 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) सिनेमाघरों में 16 दिसंबर, 2022 को दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन के गेट पर ट्रेवल करना सोनू सूद को पड़ा भारी, मुंबई रेलवे पुलिस ने किया ट्वीट- 'ये फिल्मों में एंटरटेनमेंट हो सकता है रियल लाइफ में नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 9 बजे तक 4 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget