एक्सप्लोरर

AMKDT Box Office Collection Day 11:अजय देवगन की फिल्म के लिए लाखों कमाना भी हुआ मुश्किल, अब पर्दे से उतरना तय!

AMKDT Box Office Collection Day 11: अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' काफी बुरी हालत में है. फिल्म के लिए लाखों कमाना भी मुश्किल हो रहा है अब इसके पर्दे से उतरना तय लग रहा हैय

AMKDT Box Office Collection Day 11: अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म 'औरों में कहां दम था' 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष कर रही है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिव्यू मिला था. इस फिल्म की शुरुआत ही बेहद खराब रही थी. इसके बाद 'औरों में कहां दम था' ने पहले हफ्ते में काफी निराशाजनक परफॉर्म किया और अब दूसरे हफ्ते में तो फिल्म की हालत काफी खस्ता हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं अजय देवगन स्टारर ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

'औरों में कहां दम था' ने 11वें दिन कितनी की कमाई?
'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम तोड़ चुकी है.पहले फिल्म में अजय देवगन और तबू की हिट जोड़ी देखते हुए लग रहा था कि ये रोमांटिक थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ देगी. लेकिन हुआ इसका उलटा और ये रिलीज के पहले दिन से कमाई के लिए तरसती नजर आ रही है. वहीं  'औरों में कहां दम था' ने जैसे तैसे एक हफ्ता तो पार कर लिया लेकिन अब दूसरे हफ्ते में इस फिल्म के लिए मुट्ठीभर कमाई करना भी मुश्किल लग रहा है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो  'औरों में कहां दम था' ने पहले हफ्ते में 10.1 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे इस फिल्म ने 35 लाख, दूसरे शनिवार 54 लाख और दूसरे रविवार 61 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'औरों में कहां दम था' ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 21 लाख की कमाई की है.
  • इसी के साथ 'औरों में कहां दम था' का 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 11.76 करोड़ रुपये हो गया है.

अब बड़े पर्दे पर उतरने वाली है 'औरों में कहां दम था'
'औरों में कहां दम था' बड़ी मुश्किल से चंद लाख कमा पा रही है. वहीं अब इस फिल्म के पर्दे  से उतरने के चांस भी नजर आ रहे हैं. दरअसल इस 15 अगस्त को सिनेमाघरों मे स्त्री 2 से लेकर वेदा, खेल खेल में, डबल इस्मार्ट सहित 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं. इन फिल्मों के आने के बाद 'औरों में कहां दम था' सिनेमाघरों से हट जाएगी. ऐसे में 100 करोड़ के बजट में बनी अजय देवगन स्टारर 15 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाएगी.

ये भी पढ़ें –जब इस स्टार किड को सड़क पर नाचते देख लोगों ने समझ लिया था भिखारी, आज करोड़ों में वसूलती है फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' बनी 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget