एक्सप्लोरर

Asha Bhosle Birthday: बी-ग्रेड फिल्मों के गाने गाकर की अपने करियर की शुरुआत, आज गिनीज बुक में दर्ज है नाम

आशा भोंसले के नाम सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है. साल 2011 में उन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया था. 2006 में उन्होंने बताया था कि अपने करियर में 12,000 गाने गा चुकी हैं.

आशा भोंसले एक ऐसी गायिका हैं जिन्होंने हर तरह के गाने गाए. रोमांटिक गाने हों, डांस नंबर हों, कैबरे हो, मुजरा हो, क्लासिकल गाने हों या वेस्टर्न गाना. इन्होंने हर तरह के गानों को न सिर्फ गाया बल्कि हर तरह के गीतों में भी उनकी अवाज का जादू ऐसा चला कि वो वर्सेटिलिटी का पैमाना बन गईं.

आशा आज अपना 87वां जन्मदिन मना रही हैं. आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. एक वक्त था जब उन्हें बी-ग्रेड फिल्मों के गानों के ही ऑफर आते थे और जो गाने बड़े-बड़े सिंगर गाने से मना कर दिया करते थे, वो गाना आशा गाया करती थीं.

आशा भोंसले ने ऐसे की करियर की शुरुआत आशा भोंसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के ‘सांगली’ के छोटे से गांव में हुआ था. इनके पिता दीनानाथ मंगेशकर प्रसिद्ध गायक और नायक थे, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा काफी छोटी उम्र में ही आशा को दी. आशा जब 9 साल की थीं, तो इनके पिता की मृत्यु हो गई थी. पिता की मौत के बाद इनका पूरा परिवार पुणे से कोल्हापुर और उसके बाद बम्बई में जा कर बस गया. आशा के अलावा उनकी तीन बहने लता, उषा, मीना और एक भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं.

परिवार की सहायता के लिए आशा और इनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने गाना और फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया. 1943 में इन्होंने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘माझा बाळ’ में गीत गाया. अपना पहला हिंदी फिल्मी गाना 1948 में गया, इस हिंदी फिल्म 'चुनरिया' का संगीत दिया था हंसराज बहल ने. उन्हें सोलो गाना अभी तक मिला नहीं था. उन दिनों बड़ी फिल्मों में गाना गीता दत्त, शमशाद बेगम जैसे जाने माने लोग गा रहे थे.

खैर, अभी-अभी लता जी को गाने मिलने शुरू हुए ही थे इसी दौर में उन्हे एक फिल्म मिल गई. फिल्म का नाम था रात की रानी. संगीत था हंसराज बहल जी का और इन्हीं के संगीत निर्देशन में आशा ताई को उनके जीवन का पहला सोलो सॉन्ग गाने का मौका मिला. उसके बाद उनको वो गाने मिले जिसे बाकी के सिंगर गाने से मना कर दिया करते थे और वो गाने होते थे बी ग्रेड फिल्मों के, लेकिन आशा ताई उन गीतों को गाया करती थीं क्योंकि उनकी कुछ मजबूरी हुआ करती थी.

आज आशा भोंसले के नाम सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है. साल 2011 में उन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया था. 2006 में उन्होंने बताया था कि अपने करियर में 12,000 गाने गा चुकी हैं. इसमें सोलो, डुएट, मल्टीप्ल सिंगर्स के साथ गाए तमाम तरह के गाने शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- जब आशा भोसले ने फोन पर रिकॉर्ड किया गाना डांसिंग क्वीन हेलेन को पसंद करती थीं आशा भोसले, बोलीं- लड़का होती तो कर लेती शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 246 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
246 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget