एक्सप्लोरर

'रामायण' में 'राम' का रोल निभानेवाले अरुण गोविल को पहले कर दिया गया था रिजेक्ट

1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' की छोटे पर्दे पर लोकप्रियता के नये आयाम गढ़े और इसमें मुख्य किरदार निभानेवाले कलाकारों ने भी कामयाबी की नई बुलंदियों को छूआ.

सोनी टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में टीवी सीरियल 'रामायण' के कलाकारों ने शिरकत की थी. खास तौर पर राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल की चर्चा इनदिनों इंटरनेट पर काफी जोरों पर है क्योंकि शो के दौरान अरुण गोविल ऐसे कई खुलासे किए जिसे जानने के बाद लोगों को हैरानी हुई. मगर वास्तव में इस किरदार के लिए अरुण गोविल ने कितने बलिदान दिए ये खुद उनके अलावा कोई और नहीं जानता है. सीरियल में कास्ट किए जाने से लेकर अब तक अपने करियर पर गोविल ने खुल कर बात की थी जिसमें उन्होंने इस बात ता जिक्र किया था कि सीरियल में उन्हें राम से पहले किसी और किरदार का रोल ऑफर हुआ था. आइए जानते हैं अरुण गोविल और रामायण के इन किरदारों की जिंदगी के कुछ अनकहे पहलुओं के बारे में.

1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' की छोटे पर्दे पर लोकप्रियता के नये आयाम गढ़े और इसमें मुख्य किरदार निभानेवाले कलाकारों ने भी कामयाबी की नई बुलंदियों को छूआ. 'रामायण' में राम का रोल निभानेवाले अरुण गोविल ने राम के किरदार के लिए पहले रिजेक्ट कर दिये गए थे.

अरुण गोविल का रामानंद सागर ने पहले उनका ऑडिशन लिया था, मगर उन्हें राम के किरदार में सूट नहीं करने की बात कहकर रिजेक्ट कर दिया था, जिसने उन्हें काफी निराशा से भर दिया था. अरुण गोविल ने फिल्म 'बादल' में काम करने के बाद वो 'रामायण' में राम का महज़ रोल नहीं करना चाहा था, बल्कि वो भगवान श्रीराम के चरित्र को जीना चाहते थे. मगर राम के रोल के लिए रिजेक्ट कर दिये जाने के बाद उनसे कहा गया कि सीरियल में और भी किरदार है, जिन्हें वो कर सकते हैं, लेकिन अरुण गोविल का मन राम के‌ रोल पर ही अटका रहा.

रामायण' में 'राम' का रोल निभानेवाले अरुण गोविल को पहले कर दिया गया था रिजेक्ट

अरुण को एक दिन अचानक रामानंद सागर ने बुलाकर कहा कि उनसे बढ़िया राम उन्हें नहीं मिल सकता और यह सुनने के बाद अरुण स्तब्ध रह गये थे. अरुण का मानना है कि उन्हें यह किरदार मिलने के पीछे परमात्मा का ही हाथ रहा होगा.

'रामायण' में काम करने से पहले गोविल ने 'बादल' नामक फिल्म में काम किया था, लेकिन राम के किरदार को निभाने के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था. यश चोपड़ा से लेकर तमाम बड़े फिल्मकार उन्हें कहा करते थे कि उनपर राम का किरदार कुछ इस कदर चस्पां लग गया है कि उन्हें समझ नहीं आता है कि आखिर वे उन्हें किस रोल में कास्ट करें!

'रामायण' में लक्ष्मण का रोल सुनील लहरी ने निभाया था. सुनील को पहले शत्रुघ्न के रोल के लिए कास्ट किया गया था और लक्ष्मण का किरदार उनके दोस्त शशि पुरी निभा रहे थे और उन्होंने एकाध एपिसोड के लिए शूट भी कर लिया था. तभी एक दिन रामानंद सागर ने आकर कहा कि उन्हें अब लक्ष्मण का रोल निभाना है,‌ तो ऐसे में उन्होंने पहले ही लक्ष्मण का रोल निभा रहे दोस्त शशि पुरी को फोन लगाया और उन्हें इस बारे में बताया. सुनील के मुताबिक, जब शशि पुरी ने कहा कि वे किसी वजह से आगे लक्ष्मण का रोल नहीं निभा पाएंगे, तक जाकर उन्होंने शत्रुघ्न का रोल त्याग कर लक्ष्मण का अवतार धारण किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 दिन में 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, बनी 2026 की नंबर 1 फिल्म, इस मूवी को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड
7 दिन में 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, बनी 2026 की नंबर 1 फिल्म
'सीरियल किसर' के टैग से परेशान हो गए थे इमरान हाशमी, जानिए कैसे विलेन बनकर मचाया तहलका?
'सीरियल किसर' के टैग से परेशान हो गए थे इमरान हाशमी, जानिए कैसे विलेन बनकर मचाया तहलका?
Thursday Box Office Collection Live: 5 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 326 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
5 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 326 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
बड़ी फिल्म में रातों-रात रिप्लेस होने से टूट गए थे एक्टर, फिर 'रामायण' में मिला शत्रुघ्न का रोल
बड़ी फिल्म में रातों-रात रिप्लेस होने से टूट गए थे एक्टर, फिर 'रामायण' में मिला शत्रुघ्न का रोल

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget