एक्सप्लोरर

Arun Govil On Adipurush: ‘आस्था और स्वरूप से छेड़छाड़ बिल्कुल गलत है’, ’आदिपुरुष’ पर भड़के 'रामायण' के ‘राम’

Adipurush:फिल्म 'आदिपुरुष' के विवादों पर अब 'रामायण' में 'राम' बने अरुण गोविल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, मुझे समझ नहीं आया कि मूल भावना से छेड़छाड़ कर मेकर्स क्या साबित करना चाहते थे.

Arun Govil On Adipurush: प्रभास (Prabhas), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और कृति सेनन (कriti anon) की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर गई है. फिल्म में दर्शकों ने डायलॉग और ग्राफिक्स को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है. जिसपर अब रामानंद सागर की ‘रामायण’ में ‘राम’ का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दिया है.  

'आदिपुरुष' को लेकर क्या बोले अरुण गोविल

अरुण गोविल ने हाल ही में एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि, रामायण हमारे लिए एक आस्था का विषय है और उसके स्वरूप के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाए, ये अस्वीकार्य है. अरुण ने कहा कि रामायण को लेकर आधुनिकता और पौराणिकता की बात कहना गलत है, फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स की बात अलग है. यहां बात चरित्रों को सही तरीके से पेश करने की है और उसी को लेकर कई बातें कहीं जा रही है, जो चिंतनीय है.

मूल भावना से छेड़छाड़ करना गलत है – अरुण गोविल

अरुण ने कहा कि राम-सीता-हनुमान को आधुकिकता और पौराणिकता के ढांचे में बांटना गलत है. ये सभी आदि भी हैं, अनंत हैं और इन सबके स्वरूप पहले से तय हैं तो उसी स्वरूप को फिल्म में दिखाने में क्या आपत्ति थी और मूल भावना से छेड़छाड़ कर मेकर्स क्या साबित करना चाहते थे. अगर मेकर्स ने बच्चों के लिए ये फिल्म बनाई है तो बच्चे से पूछिए क्या उन्हें ये फ़िल्म पसंद आई है या नहीं?

मैं फिल्म में दिखाई गई भाषा का समर्थन नहीं करता - अरुण

उन्होंने जहां तक फिल्म के संवादों की बात है कि मुझे इस तरह की भाषा अच्छी नहीं लगती है और मैं हमेशा मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता हूं और ऐसे में रामायण में इस तरह की भाषा का मैं समर्थन नहीं करता हूं. साथ ही रामायण को हॉलीवुड से प्रेरित होकर कार्टून फिल्म की तरह इस पेश करना, किसी भी तरह से हज़म होने वाली बात नहीं है. फिल्म के रिसर्च की बात है तो मेकर्स ने क्रिएटिव लिबर्टी ली है, लेकिन अगर वो फिल्म में अपना नया इनपुट डालना चाहते थे फिल्म, तो ये ठीक साबित नहीं है.

मेकर्स को अरुण गोविल ने दी थी ये सलाह

अरुण गोविल ने ये भी कहा कि, फिल्म का पहला टीजर सामने आने के बाद मेरी मेकर्स से बात हुई थी और उन्होंने अपनी राय उस वक्त उन्हें बता दी थी, उन्होंने मेरी ओपिनियन मांगी थी तो उन्हें मैंने बता दिया था जो मैं यहां नहीं बताना चाहता हूं. अरुण ने आगे कहा कि, समझ नहीं आया कि मेकर्स ने क्या सोचकर ये फिल्म बनाई है. साथ ही उन्होंने फिल्म की कास्ट  के बारे में बात करते हुए कहा कि, इसमें कलाकारों की गलती नहीं होती है. उनका किरदार और स्वरूप मेकर्स द्वारा तय किया जाता है.

इसके अलावा अरुण ने बॉलीवुड में आगे रामायण पर बनने वाली फिल्मों के मेकर्स को सुझाव देते हुए कहा कि,  मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि आगे फ़िल्मों में रामायण की मूल भावना को बरकरार रखा जाएगा और ओरिजनल स्वरूप से छेड़छाड़ ना करें. बता दें कि एक्टर ने इंटरव्यू में ये साफ किया था कि उन्होंने अभी ये फिल्म देखी नहीं है. ये सारा फीडबैक उन्हें दोस्तों और खबरों से मिला है.

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut Home: क्या आपने देखा कंगना रनौत का ये आलीशान घर, इंटीरियर देख मुंबई में आएगी पहाड़ों वाली फीलिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 3 करोड के पार
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 3 करोड के पार
Batwara 1947 X Review: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने जीता लोगों का दिल, बोले- 'मस्ट वॉच है ये फिल्म'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने जीता लोगों का दिल, बोले- 'मस्ट वॉच है ये फिल्म'
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 5 फिल्में मचा रही धमाका, सनी, इमरान और सूर्या में से कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 5 फिल्में मचा रही धमाका, कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें-दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें-दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget