एक्सप्लोरर

Article 370 के मेकर्स को बड़ा झटका, गल्फ देशों में हुई बैन, पीएम मोदी ने की थी Yami की फिल्म की तारीफ

Article 370: ‘आर्टिकल 370’ शानदार परफॉर्म कर रही है. जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है वहीं मेकर्स के लिए बुरी खबर आई है, दरअसल फिल्म को गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है.

Article 370 Banned In Gulf Countries: एक्ट्रेस यामी गौतम की लेटेस्ट रिलीज एक्शन पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ काफी सुर्खियों में बनी हुई है. ये फिल्म कश्मीर में संविधान के अनुच्छे 370 को हटाए जाने पर बेस्ड है. फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसने अच्छी कमाई भी कर ली है. इन सबके बीच ‘आर्टिकल 370’ को लेकर बड़ी खबर आ रही है. दरअसल इस फिल्म को खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है. ये मेकर्स के लिए एक बड़ा झटका है. 

गल्फ देशों में ‘आर्टिकल 370’  हुई बैन
‘आर्टिकल 370’ को गल्फ देशो इराक, कुवैत, बहरीन, ओमान, कतर, दोहा, संयुक्त अरब और संयुक्त अरब अमीरात में प्रतिबंधित किया गया है. फिल्म पर बैन लगाया जाना यकीनन इंडस्ट्री के लिए काफी शॉकिंग है. गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्मों का खाड़ी देशों में काफी क्रेज रहता है और यहां हिंदी फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है. इतना ही नहीं गल्फ देशों में बॉलीवुड की तमाम फिल्मो की शूटिंग भी होती है. ऐसे में ‘आर्टिकल 370’  पर यहां प्रतिबंध लगाना काफी हैरान कर देने वाला है. वैसे इससे पहले ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर को भी यूएई में छोड़कर बाकी सभी गल्फ देशों में बैन कर दिया गया था.  

पीएम मोदी ने की थी ‘आर्टिकल 370’ की तारीफ? 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली के दौरान यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का जिक्र किया था और कहा था, " सुना है आर्टिकल 370 पर कोई फिल्म आ रही है अच्छा है इससे लोगों को सही जानकारी मिलेगी." पीएम मोदी के फिल्म के बारे में बात करने से लोगों में इसे लेकर और एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. 

‘आर्टिकल 370’ ने तीन दिन में कर ली है बजट से ज्यादा कमाई
‘आर्टिकल 370’ को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 20 करोड़ के करीब बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में ही अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 6.12 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 9.8 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन संडे को फिल्म ने डबल डिजीट में कमाई की है. रविवार को फिल्म ने 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद ‘आर्टिकल 370’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 34.71 करोड़ हो गई है. 


Article 370 के मेकर्स को बड़ा झटका, गल्फ देशों में हुई बैन, पीएम मोदी ने की थी Yami की फिल्म की तारीफ

‘आर्टिकल 370’ स्टार कास्ट
‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम ने लीड रोल प्ले किया है. वे इस मूवी में खुफिया अधिकारी के रोल में हैं. वहीं फिल्म में प्रियामणि और अरुण गोविल ने भी अहम रोल निभाया है. अरुण गोविल ने फिल्म में पीएम मोदी के किरदार में नजर आ रहे हैं. 

 

ये भी पढ़ें- अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को कोई सलाह नहीं देना चाहती हैं नव्या नवेली नंदा, कहा- 'वो बहुत समझदार है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 9 बजे तक 4 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget