एक्सप्लोरर

Arjun On Ranveer Photoshoot: 'फोटोशूट कराना उनकी मर्जी'- रणवीर सिंह की वायरल तस्वीरों पर बोले अर्जुन कपूर, ट्रोलर्स को भी दिया ऐसा जवाब

Arjun On Ranveer Singh Photoshoot: एक विलेन रिटर्न्स के नये ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह के करीबी दोस्त अर्जुन कपूर‌ ने न्यूड फोटोशूट पर अपनी राय रखते हुए रणवीर की आलोचना करने वालों को जवाब दिया.

Arjun Kapoor On Ranveer Singh Photoshoot: हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी बिंदास शख्सियत की सबसे बोल्ड मिसाल पेश करते हुए 'पेपर' मैगजीन के लिए पूरी तरह से न्यूड होकर एक फोटोशूड कराया. सोशल मीडिया पर रणवीर‌ की इन तस्वीरों को वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगी और रणवीर सिंह सुर्खियों में छा गये. ट्रोलर्स ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया और उनपर खूब मीम्स भी बने. कइयों ने रणवीर की 'हिम्मत' की दाद भी दी. उन्हें सपोर्ट करनेवालों में अब अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है.

अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के नये ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह के बेहद करीबी दोस्त समझे जाने वाले अर्जुन कपूर‌ ने न्यूड फोटोशूट पर अपनी राय रखते हुए रणवीर की आलोचना करने वालों को जवाब दिया.

अर्जुन कपूर से पूछा गया था कि कुछ लोग रणवीर की नग्न तस्वीरों को लेकर उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोग उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं, तो ऐसे में उनकी राय क्या है? इस सवाल के जवाब में अर्जुन ने कहा, "आप जैसे होना चाहते हैं, आप जिस तरह से जीना चाहते हैं, आपको वो मौका दिया जाना चाहिए. मुझे नहीं लगता है कि रणवीर सिंह कभी भी ऐसा कुछ करते हैं जो उनपर बाहरी रूप से थोपा गया हो. वो कभी किसी तरह का कोई दिखावा नहीं करते हैं. आप उन्हें 10-12 बार साल से देखते आ रहे हैं. वो जहां भी जाते हैं, वहां का माहौल मस्ती, गर्मजोशी और ऊर्जा से भर जाता है जो उनकी शख़्सियत का ही एक हिस्सा है."

रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गुंडे में काम कर चुके अर्जुन कपूर  यहीं नहीं रुके. उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, "न्यूड फोटोशूट कराना उनकी मर्जी है...उनका सोशल मीडिया है... अगर उन्हें सही लगता है कि इस वक्त उन्हें कैसा बर्ताव करना है, अगर वो इस बात का जश्न मनाते हुए ख़ुद को सहज महसूस करते हैं तो हमें उनकी इस बात की इज़्ज़त करनी चाहिए."

अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए रणवीर को ट्रोल करनेवालों को इग्नोर करने की हिदायत देते हुए अर्जुन ने कहा, "वैसे किसी के द्वारा अपनी कोई राय रखने में किसी तरह का कोई हर्ज नहीं है. मुझे लगता है कि ट्रोल को तो वैसे भी जिंदगी में कोई अहमियत दी जानी चाहिए क्योकि कुछ तो लोग कहेंगे और लोगों का काम है कहना. आप को जो ठीक लगता है, वो आपको करना चाहिए."

अर्जुन कपूर ने दोस्त रणवीर के बचाव में आगे कहा, "रणवीर ने जो कुछ भी किया है, अगर वो सब अपनी मर्जी से किया है, उससे जबर्दस्ती किसी ने कुछ नहीं करवाया है और साथ ही अगर इसे किसी गलत या क्रूर तरीके से नहीं पेश किया गया है तो हम सबको इस बात का पूरा सम्मान करना चाहिए. उन्हें अपनी मर्जी से कुछ भी करने, जीने और खुश रहने का पूरा हक है."

उल्लेखनीय है कि 'एक विलेन रिटर्न्स' के नये ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अर्जुन कपूर के अलावा फिल्म के मुख्य कलाकारों में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी मौजूद थीं. 'एक विलेन रिटर्न्स' फिल्म 2014 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'एक विलेन' की सीक्वेल है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में थे. 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 10 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 10 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई, जानें कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का जबरदस्त क्रेज, 47,000 रुपये में बिक रही एक टिकट
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का जबरदस्त क्रेज, 47,000 रुपये में बिक रही एक टिकट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget