एक्सप्लोरर

Aranmanai 4 Hindi Release Date: तमिल में बंपर कमाई के बाद अब हिंदी में रिलीज होगी Tamannaah Bhatia की हॉरर कॉमेडी फिल्म, जानें डेट

Aranmanai 4 Hindi Release Date: तमिल में सफलता के बाद अब तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की 'अरनमनई 4' हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. नीचे जानिए पूरी डिटेल्स

Aranmanai 4 Hindi Release Date: तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और राशि खन्ना (Raashi Khanna) स्टारर तमिल फिल्म 'अरनमनई 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाया और अब यह फिल्म हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है. तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का आनंद उनके फैंस 24 मई से अपने नजदीकी सिनेमाघरों ले सकते हैं. फिल्म के तमिल वर्जन को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा है.

'अरनमनई 4' के तमिल वर्जन ने की इतनी कमाई

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने को तैयार है. फिल्म ने तमिल इंडस्ट्री के रफ पैच को खत्म किया और 2024 की पहली तमिल हिट के रूप में उभरी. ये फ्रेंचाइजी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है.

'अरनमनई 4' को मिला फैंस का बेशुमार प्यार

'अरनमनई 4' तमन्ना और राशी की फिल्मोग्राफी में एक और प्रतिष्ठित फिल्म बन गई है, जिसमें कई हिट फिल्में शामिल हैं. तमन्ना और राशि के फैंस ने हॉरर-कॉमेडी में उनके प्रदर्शन की सराहना की, और उनसे और अधिक प्रोजेक्ट देखने की उम्मीद कर रहे हैं. उनके गाने 'अचाचो' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला और ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल भी हो रहा है.

फिल्म में दिखे ये दिग्गज कलाकार

बता दें कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में तमन्ना और राशी के अलावा, सुंदर सी मुख्य भूमिका में थे. साथ ही कलाकारों की टोली भी थी. जिसमें रामचन्द्र राजू, संतोष प्रताप, कोवई सरला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और के.एस. रविकुमार प्रमुख भूमिका में थे. इसका निर्देशन और लेखन सुंदर सी ने किया है.

बताते चलें कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती हैं. अक्सर कपल सोशल मीडिया पर एकसाथ तस्वीरें भी शेयर करता हुआ नजर आता है.

वहीं राशि खन्ना तमिल के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. एक्ट्रेस को शाहिद कपूर के साथ 'फर्जी' में भी देखा गया था. इसके अलावा भी राशि कई हिंदी फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें-

रोज करते थे 40 फोन, 13 घंटे लाइन में रहते थे खड़े... ऑडिशन के लिए पैसे देकर स्कैम में फंस चुके हैं 'हीरामंडी' के 'ताजदार'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget