एक्सप्लोरर

फारूख इंजीनियर के बयान पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, कहा- जानकारी के लिए बता दूं मैं कॉफी पीती हूं

अनुष्का शर्मा ने बीते विवादों के बारे में भी इस बयान में बात कीं. आखिर में उन्होंने कहा, “और जानकारी के लिए बता दूं, मैं कॉफी पीती हूं.”

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पूर्व विकेटकीपर फारूख इंजीनियर के, चयनकर्ता द्वारा विश्व कप के दौरान उन्हें चाय परोसने के बयान पर नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए फारूख इंजीनियर को करारा जवाब देते हुए कहा कि ये दुर्भावनापूर्ण झूठ है.

वहीं, चयन पैनल के एक सदस्य ने इन्हें अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और बकवास करार दिया.

82 साल के फारूख इंजीनियर ने एक अखबार से बात करते हुए एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाले भारत के पांच सदस्यीय चयन पैनल की योग्यता का मजाक उड़ाया था, जिसमें सरनदीप सिंह, जतिन परांजपे, गगन खोड़ा और देवांग गांधी शामिल हैं.

इंजीनियर ने दावा किया था कि उन्होंने इन पांचों में से एक को इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान अनुष्का को चाय परोसते हुए देखा था, लेकिन उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया था.

जब पीटीआई ने संपर्क किया तो चयन पैनल के एक सदस्य ने गुस्से में इस दावे को खारिज किया और साथ ही अनुष्का ने भी लंबा बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वो अपने नाम को भारतीय क्रिकेट से संबंधित विवादों में लाने की अनुमति नहीं देंगी.

चयन समिति के सदस्य ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘‘विश्व कप के दौरान कोई भी चयनकर्ता बॉक्स में नहीं बैठा था, जहां भारतीय कप्तान की पत्नी बैठी थीं और ये बिल्कुल बकवास, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक दावा है.’’

वहीं, अनुष्का ने इससे भी ज्यादा गुस्से में बयान जारी किया. उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के दुर्भावनापूर्ण झूठ का नया संस्करण ये है कि विश्व कप के मैचों के दौरान चयनकर्ताओं ने मुझे चाय परोसी थी. मैं विश्व कप के दौरान एक मैच में आई थी और ‘फैमिली बॉक्स’ में बैठी थी, चयनकर्ताओं वाले बॉक्स में नहीं जैसा कि बताया जा रहा है, लेकिन सच कहां मायने रखता है, जब ये सहूलियत की बात हो तो.’’

इंजीनियर के दावे पर उन्होंने जवाब दिया, ‘‘अगर आप चयन समिति और उनकी काबिलियत पर टिप्पणी करना चाहते हो तो कृपया ऐसा कीजिये, क्योंकि ये आपकी राय है, लेकिन अपने दावे को साबित करने या फिर अपनी राय को सनसनीखेज बनाने के लिए मेरा नाम इसमें मत घसीटिये. मैं किसी को भी अपने नाम का इस्तेमाल इस तरह की बातों में नहीं करने दूंगी.’’

अनुष्का शर्मा ने बीते विवादों के बारे में भी इस बयान में बात कीं. आखिर में उन्होंने कहा, “और जानकारी के  लिए बता दूं, मैं कॉफी पीती हूं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'बॉर्डर 2' को किया ध्वस्त
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget