एक्सप्लोरर

अनुराग का विवादों से है पुराना नाता, अमिताभ बच्चन से लेकर पीएम मोदी तक पर उठा चुके हैं सवाल

अनुराग कश्यप फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों में से हैं जो न सिर्फ बॉलिवुड के मुद्दों पर बल्कि राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर जाहिर करते हैं.

एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. इस मामले में मुंबई पुलिस ने पायल घोष द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वहीं दूसरी तरफ अनुराग इन आरापों को ‘‘ निराधार’’ बता चुके हैं.

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अनुराग कश्यप विवादों में आए हैं. दरअसल अनुराग कश्यप फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों में से हैं जो न सिर्फ बॉलिवुड के मुद्दों पर बल्कि राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर जाहिर करते हैं. उन्होंने कई मुद्दों पर पीएम मोदी और उनके सरकार की नीतियों की आलोचना की है. अनुराग सीएए के मुद्दे पर भी पीएम मोदी की तीखी आलोचना की थी.

फिल्म इंडस्ट्री में भी वह बड़े नामों से पंगा ले चुके हैं. साल 2010 में अनुराग ने अमिताभ पर निशाना साधा था. अनुराग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख शोनाली बोस की फिल्म 'चिटगांव' की रिलीज डेट आगे खिसकाने के लिए अमिताभ को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था कि अमिताभ ने ऐसा इसलिए किया ताकि उनके बेटे अभिषेक की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' को फायदा मिले. बता दें 'चिटगांव' और 'खेलें हम जी जान से' दोनों एक ही एतिहासिक विषय पर बनी फिल्में थीं.

ऐसा कहा जाता है कि ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर और अनुराग के भाई अभिनव कश्यप दंबग-2 से हटा दिया गया था क्योंकि उनकी अरबाज खान से बहस हुई थी.  अनुराग ने इस मुद्दे पर अपने भाई अभिनव का पक्ष लेते हुए अरबाज और सलमान खान पर निशाना साधा था. उन्होंने कई ट्वीट किए थे.

करण जौहर के पापुलर शो 'कॉफी विद करण' के बारे में भी एक बार कथित तौर पर अनुराग ने टिप्पणी की थी. अनुराग की टिप्पणी का जवाब करण जौहर ने भी दिया था.  हालांकि बाद में दोनों के बीच मामला सुलझ गया था.

राम गोपाल वर्मा की साल 2007 में  ‘आग' फिल्म आई थी जो कि फ्लॉप रही थी. उस वक्त अनुराग ने कहा था कि राम गोपाल वर्मा अपना आधार खो चुके हैं. अनुराग की इस टिप्पणी राम गोपाल वर्मा ने कुछ नहीं कहा था लेकिन बाद में जब अनुराग की 'बॉम्बे वेलवेट' फ्लॉप हुई तो राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर अनुराग की खिंचाई की थी.

यह भी पढ़ें:

बड़ी खबर: दीपिका पादुकोण 25 को और श्रद्धा कपूर-सारा अली खान 26 सितंबर को NCB के सामने पेश होंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
Box Office: 5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने 'भाईजान' को कहा 'शुक्रिया'
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने एक्टर को कहा 'शुक्रिया'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget